{"_id":"5bbff1b7bdec22502f49ac58","slug":"153930588420-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर किया प्रदर्शन
Updated Fri, 12 Oct 2018 06:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने के लिए सीएम आवास घेरा
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने को लेकर दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर केंद्र सरकार की तर्ज पर वैट कम करने को की मांग की।
प्रदेश भाजपा महामंत्री रवींद्र गुप्ता ने कहा कि जिस तरह केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल पर ढाई रुपए प्रति लीटर कम किए है। उसी तरह दिल्ली सरकार को भी वैट कम कर दिल्ली की जनता को राहत देनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री केंद्र के साथ आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे हैं। अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा ने कहा कि दिल्ली में बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों के कारण दिल्ली के लोग पड़ोसी राज्यों से तेल खरीद रहे हैं। ऐसे में जिस जनता ने उन्हें भारी बहुमत देकर विधानसभा तक पहुंचाया यह उसके साथ विश्वासघात हो रहा है। ब्यूरो