{"_id":"5bbf7aabbdec224fe27389df","slug":"153927540814-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशरथ के घर जन्मे श्रीराम, ऋषियों के लिए किया ताड़का वध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशरथ के घर जन्मे श्रीराम, ऋषियों के लिए किया ताड़का वध
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशरथ के घर जन्मे श्रीराम, ऋषियों के लिए किया ताड़का वध
-मामा मारीच व सुबाहु के वध का भी हुआ मंचन
-पीतमपुरा में 30 फुट की ताड़का का हुआ पुतला दहन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भए प्रगट कृपाला दीनदयाला, कौशल्या हितकारी...। जय-जय राम, जय राम, जय श्री राम...। कुछ इसी तरह के भजनों के साथ बृहस्पतिवार की रात दिल्ली के विभिन्न इलाकों में भगवान प्रभु श्रीराम का स्वागत किया। अयोध्या में श्रीराम के जन्म का मंचन देख दर्शकों में भी उत्साह की लहर दौड़ पड़ी। हर ओर भगवान श्रीराम के जयकारे ही सुनाई दे रहे थे।
रामलीला आयोजकों की ओर से अयोध्या में जन्मोत्सव की खुशियों को दर्शकों तक लाने के लिए टाफी, बिस्कुट और प्रसाद का वितरण किया गया। मंच पर गुब्बारे फोड़े गए, आसमान में रंगीन गुब्बारों को उड़ाया गया। चारों ओर भगवान श्रीराम के बाल रूप के दर्शन के लिए भक्तों ने दोनों हाथ खड़े कर जयकारे लगाए। हर कोई बस बाल श्रीराम को निहारना चाहता था, उनकी एक झलक पाकर अपने जीवन का सार पूरा करना चाह रहा था। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए लालकिला स्थित नवश्री धार्मिक रामलीला में विशेष इंतजाम भी किए गए थे।
श्रीराम जन्मोत्सव के बाद ताड़का वध का मंचन भी देखने को मिला। दर्शकों ने रामलीला के साथ ही मेले का भरपूर आनंद भी लिया। नवश्री धार्मिक रामलीला के प्रेस सचिव राहुल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को लक्ष्मण परशुराम संवाद का मंचन किया जाएगा। शनिवार को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की बरात में दर्शक शामिल होंगे। उन्होंने ये भी बताया कि बृहस्पतिवार को प्रतिनिधिमंडल पूर्व सांसद जय प्रकाश अग्रवाल की अगुवाई में सोनिया गांधी से मुलाकात करके उन्हें दशहरा के उपलक्ष्य में बतौर मुख्य अतिथि रामलीला में आने का निमंत्रण दिया। जय प्रकाश अग्रवाल के अलावा रामलीला कमेटी के सदस्य प्रकाश बैराठी, जगमोहन गोटेवाले, पदम चंद गुप्ता, अशोक मित्तल और एआईसीसी के सदस्य मुदित अग्रवाल शामिल थे।
विज्ञापन
ऋषियों को दिया वचन श्रीराम ने किया पूरा
पीतमपुरा पीयू ब्लॉक की रामलीला में ऋषियों को वचन देने के बाद प्रभु श्रीराम ने ताड़का वध किया। ऋषि विश्वामित्र ने प्रभु राम को ताड़का के भय से वन मार्ग में ऋषि मुनि जन के न गुजरने व अनेकों प्राणियों की हत्या का वर्णन सुनाया।
रामलीला में हुआ कवि सम्मेलन
पीतमपुरा स्थित डीडीए ग्राउंड पर हो रही श्रीकेशव रामलीला कमेटी की लीला में केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। वहीं रामलीला में कवि सम्मेलन भी आयोजित हुआ। शहीद चेतना समिति द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सम्मेलन में कवि सारस्वत मोहन मनीष, हास्य व्यंग्य के कवि डॉॅ. विजय मित्तल, वीर रस के कवि तिलक राज चावल आदि ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
रावण वेदवती संवाद में गूंजे जयकारे
दिल्ली की रामलखन कमेटी की लीला में रावण वेदवती संवाद का मंचन हुआ। रावण के हरेक वाक्य को पूरा होने के बाद दर्शकों ने बड़ी ही गर्मजोशी के साथ श्रीराम के नारे लगाए। ताड़का वध का मंचन भी हुआ। इसी रामलीला में विशाल शिव धनुष तैयार किया गया है, जिसे उठाने पर 10 हजार रुपये का नगद इनाम रखा गया है।
अयोध्या में हुआ श्रीराम का जन्म, बाल भगवान के किए दर्शन
करोलबाग स्थित श्रीराम वाटिका में श्री सनातनधर्म लीला समिति की लीला में बृहस्पतिवार को भगवान श्रीराम का जन्म हुआ। अयोध्या में जहां जन्मोत्सव का धूमधाम से आयोजन देखने को मिला। वहीं लीला के दौरान बाल भगवान के दर्शन भी किए। ताड़का वध लीला का भी मंचन हुआ, जिसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे।
रामायण की झलक लीला ने लोगों का मन मोहा
द्वारका सेक्टर 13 के डीडीए ग्राउंड पर चल रही बाल रामलीला में बसवा इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों का मंचन बृहस्पतिवार को देखने लायक रहा। लोगों ने अपने स्थान पर खड़े होकर इन नन्हें-मुन्हे बच्चों का तालियों से हौसला बढ़ाया। इस रामलीला को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने के लिए भी आवेदन किया जा रहा है। रामलीला में नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्रों को प्रस्तुति के लिए तैयार किया है।