{"_id":"5bbd4a02867a55281c621948","slug":"15391318815-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालीस से अधिक छात्र होने पर भी कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालीस से अधिक छात्र होने पर भी कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
Updated Wed, 10 Oct 2018 06:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
40 से ज्यादा छात्र होने पर भी अब करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन
सबहेड
सीबीएसई केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों को दी राहत
क्रासर
- 40 से अधिक छात्र होने पर भी कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
- छात्रों की संख्या को लेकर क्षेत्रीय कार्यालय से करना होगा अनुरोध
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध स्कूल अब नौवीं व 11वीं में एक कक्षा में 40 से अधिक छात्र होने पर भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। सीबीएसई ने इस संबंध में अनुमति दे दी है। इसके लिए स्कूल प्रबंधन को छात्रों की संख्या का औचित्य बताकर संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय से अनुमति लेनी होगी।
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ संयम भारद्वाज ने बताया कि सीबीएसई को शिकायत मिली थी कि ऑनलाइन एफिलियेटिड स्कूल इंफोर्मेशन सिस्टम (ओएसिस) के अंतर्गत नौवीं व 11वीं के छात्रों का पंजीकरण करने में स्कूलों को परेशानी हो रही है। इसलिए कहा गया है कि कोई स्कूल ओएसिस के तहत ज्यादा छात्रों का डाटा अपलोड करना चाहता है तो उसे इसकी मंजूरी लेने के लिए संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय से अनुरोध करना होगा। स्कूलों को सलाह दी गई है कि वह बोर्ड की ओर से निर्धारित समय में ही पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कराएं। साथ ही स्कूल सेक्शन के साइज, क्लासरुम की संख्या, एक सेक्शन में बच्चों की संख्या, शिक्षक छात्र अनुपात, के मानदंडों का सख्ती से पालन करें।