{"_id":"5bbbfb55867a5528592c633d","slug":"153904620414-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों पर लाठीचॉर्ज का कांग्रेस ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों पर लाठीचॉर्ज का कांग्रेस ने किया विरोध
Updated Tue, 09 Oct 2018 06:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज का कांग्रेस ने किया विरोध
नई दिल्ली। जंतर मंतर पर सोमवार को सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों पर दिल्ली पुलिस द्वारा कि या गया लाठी चार्ज निंदनीय है। माकन ने कहा कि जो सफाई कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में संसद मार्ग पर शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठने के लिए जा रहे थे, उन पर भाजपा के इशारे पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया गया। माकन ने कहा कि पूर्वी दिल्ली के सफाई कर्मचारी अपने वेतन, एरियर व अन्य मांगों को लेकर 27 दिन से हड़ताल पर हैं, लेकिन भाजपा शासित नगर निगम व केंद्र सरकार ने उनकी मांगों को मानने की जगह उनकी आवाज को दबाने के लिए हिंसा का सहारा लिया है। जबकि सफाई कर्मचारी एक सैनिक की तरह दिल्ली को साफ रखने का कार्य करते हैं। एक तरफ भाजपा सफाई कर्मचारी विरोधी है, दूसरी ओर आप पार्टी की दिल्ली सरकार है जो सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को सुलझाने के बजाय आंख फेरे बैठी है। उन्होंने इसे स्वच्छ भारत अभियान का अपमान भी बताया। ब्यूरो