{"_id":"5bb92106867a55682b4b2a0e","slug":"153885924620-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से बच्चे की मौत, चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से बच्चे की मौत, चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप
Updated Sun, 07 Oct 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू से बच्चे की मौत, चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप
- परिजनों ने न्यू फ्रेंडस कालोनी पुलिस स्टेशन में अस्पताल के खिलाफ दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । दिल्ली में शनिवार को डेंगू के चलते बच्चे (13) की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ निजी अस्पताल परिसर के बाहर जमकर हंगामा किया और एमएलसी की मांग रखी। ताकि पोस्टमार्टम करवाया जा सके। पुलिस में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत भी दी है।
जामिया नगर स्थित होली फैमिली अस्पताल में दो दिन पहले बदरपुर निवासी वीरेंद्र सिन्हा ने अपने भानजे को भर्ती करवाया था। जांच में बच्चे की रिपोर्ट डेंगू पॉजीटिव निकली थी। भर्ती के दौरान बच्चे की हालत सामान्य थी। वीरेंद्र का कहना है कि बच्चे की हालत इतनी गंभीर नहीं थी कि उसको बचाया नहीं जा सकता था। डाक्टरों ने इलाज में देरी और लापरवाही की, जिसके चलते बच्चे की जान गई है। बच्चे की शुक्रवार शाम को मौत हो चुकी थी, लेकिन शनिवार तक परिवार से छुपाया गया। बच्चे की मौत का सच सामने लाने के लिए हम शव को एम्स में पोस्टमार्टम के लिए लेकर गए। एम्स प्रबंधन ने एमएलसी की मांग रखी। निजी अस्पताल से एमएलसी मांगी गई तो उन्होंने इंकार कर दिया। इसी के चलते पुलिस में शिकायत भी देनी पड़ी।