{"_id":"5bad51a7867a557f5f41a3b3","slug":"153808526612-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेरा में प्रोजेक्ट रजिस्टर न होने पर यीडा से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेरा में प्रोजेक्ट रजिस्टर न होने पर यीडा से मांगा जवाब
Updated Fri, 28 Sep 2018 03:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के लिए भी
----
हेडिंग: रेरा में प्रोजेक्ट रजिस्टर न होने पर यीडा से मांगा जवाब
रेरा ट्रिब्युनल में बृहस्पतिवार को हुई सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित रेरा ट्रिब्युनल में बृहस्पतिवार को एयरफोर्स नवल हाउसिंग मेरठ, जीडीए की बहुमंजिला योजना और ग्रेनो व यमुना प्राधिकरण से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई। यमुना प्राधिकरण के एक प्रोजेक्ट को रेरा में रजिस्टर नहीं होने पर रेरा कोर्ट ने 10 दिन के भीतर यमुना प्राधिकरण से इसका जवाब मांगा है। इसके बाद कार्रवाई तय की जाएगी।
सुनवाई के दौरान पहुंचे खरीदारों ने बताया कि मेरठ के एयरफोर्स नवल हाउसिंग बोर्ड में घर बुक किया था, लेकिन आज तक घर नहीं मिले। वहीं गाजियाबाद में जीडीए ने 660 मल्टीस्टोरी अपार्टमेंट प्रोजेक्ट शुरू किया था, जिसमें खरीदारों को आज तक आवास नहीं मिले हैं। इधर, ग्रेनो प्राधिकरण ने सेक्टर म्यू दो, जीटा दो और लोहिया एंक्लेव ओमीक्रॉन वन ए से जुड़े मामलों पर भी सुनवाई की गई। यमुना प्राधिकरण के खरीदारों ने जब अपनी व्यथा बताई तो रेरा ने कहा कि हम 10 दिन के भीतर यमुना प्राधिकरण से रेरा में योजना को रजिस्टर नहीं करने पर जवाब मांगेंगे। उन्होंने खरीदार हिमांशु और भूप सिंह को भरोसा दिलाया कि आप परेशान न हों ब्रोशर, स्कीम के एड और योजना के बारे में दी गई जानकारी रेरा को दे दें तो यमुना प्राधिकरण की योजना रेरा में जल्द रजिस्टर्ड करने का आदेश दिया जाएगा ।