{"_id":"5bad51a4867a557f67734e96","slug":"15380852624-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहबेरी में अवैध निर्माण के खिलाफ दूसरे दिन भी जारी रही कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहबेरी में अवैध निर्माण के खिलाफ दूसरे दिन भी जारी रही कार्रवाई
Updated Fri, 28 Sep 2018 03:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबेरी में दूसरे दिन भी जारी रही कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शाहबेरी गांव में बृहस्पतिवार को भी अवैध निर्माण गिराया। निर्माणाधीन इमारतों में बुलडोजर चलाया। प्राधिकरण का दस्ता बृहस्पतिवार को फिर से कार्रवाई के लिए शाहबेरी गांव पहुंचा। दस्ते ने फिर से उन्हीं इमारतों में बचे हुए हिस्से में तोड़फोड़ की, जहां बुधवार को अभियान चलाया गया था। इस दौरान खरीदारों ने विरोध भी किया, लेकिन प्राधिकरण ने पुलिस बल की मौजूदगी में अपनी कार्रवाई जारी रखी। अधिकारियों ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई नहीं रुकेगी। प्राधिकरण के एसीईओ केके गुप्ता ने बताया कि यह अभियान चलता रहेगा। अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। जिस अधिकारी के इलाके में अवैध निर्माण होता पाया जाएगा, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।