फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   छात्र ने सहपाठी पर तानी पिस्टल, बड़ा हादसा होने से बचा

छात्र ने सहपाठी पर तानी पिस्टल, बड़ा हादसा होने से बचा

Fri, 28 Sep 2018 03:20 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
छात्र ने सहपाठी पर तानी पिस्टल, बड़ा हादसा होने से बचा

विज्ञापन
आठवीं के छात्र ने सहपाठी पर तानी पिस्टल
बड़ा हादसा टला, बैग में लेकर पहुंचा था, मामला दबाने में जुटा स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित निजी स्कूल में बुधवार को एक छात्र ने अपने सहपाठी पर पिस्टल तान दी। गनीमत रही कि उसने ट्रिगर नहीं दबाया, वरना कोई हादसा हो सकता था। वहीं, दूसरे दिन छात्रों की शिकायत पर परिजनों को इसका पता चला। स्कूल पहुंचे परिजनों ने प्रबंधन से शिकायत कर विरोध जताया। जबकि स्कूल मामले को दबाने में लगा है।

जानकारी के मुताबिक, निजी स्कूल में आठवीं का छात्र बैग में पिस्टल लेकर पहुंचा। छात्र ने पास बैठे साथी को पिस्टल दिखाई। लंच में खेलने के दौरान उसने पिस्टल एक बच्चे पर तान दी। बाद में दूसरे छात्रों ने क्लास टीचर को जानकारी दी। छात्र के बैग की जांच में पिस्टल मिलने पर प्रधानाचार्य ने परिजनों को बुलाकर फटकार लगाई। अभिभावक को पिस्टल वापस कर दी गई। वहीं, घर पहुंचे कई छात्रों ने परिजनों को सूचना दी। अगले दिन कई परिजन स्कूल पहुंच गए और प्रधानाचार्य से नाराजगी जताई। साथ ही बच्चे का नाम काटने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed