फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   वाइस एयर चीफ मार्शल को जांघ में गोली लगी

वाइस एयर चीफ मार्शल को जांघ में गोली लगी

Fri, 28 Sep 2018 03:16 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
वाइस एयर चीफ मार्शल को जांघ में गोली लगी
पिस्टल साफ करते समय चली गोली, वाइस एयर चीफ मार्शल घायल
विज्ञापन

- जांघ में गोली लगने के बाद आरआर अस्पताल में कराया गया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । तुगलक रोड थाना इलाके में वाइस एयर चीफ मार्शल एसबी देव को जांघ में गोली लगने का मामला सामने आया है। वह बुधवार दोपहर को सरकारी पिस्टल को साफ कर रहे थे, तभी गोली चल गई। गोली उनकी जांघ में लगी।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार एयरफोर्स के वाइस एयरचीफ मार्शल एसबी देव पांच, तुगलक रोड़ में रहते हैं। वह बुधवार दोपहर को अपनी सरकारी पिस्टल को साफ कर रहे थे। उस दौरान पिस्टल से गोली चल गई। उन्हें आरआर अस्पताल ले जाया गया। ऑपरेशन के बाद बृहस्पतिवार को उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। आरआर अस्पताल से बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे तुगलक रोड थाना पुलिस को सूचना दी गई। तुगलक रोड थाने की एक पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। नई दिल्ली जिला डीसीपी मुधर वर्मा ने बताया कि इस मामले में किसी तरह की कोई लापरवाही सामने नहीं आई है। इसलिए कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। वाइस एयर चीफ मार्शल एसबी देव आगामी 30 सितंबर को एयरफोर्स से रिटायर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed