{"_id":"5bac069f867a557eca0918df","slug":"1538000521146-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर शराब बेच रहे 6 दुकानदारों पर लगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर शराब बेच रहे 6 दुकानदारों पर लगा जुर्माना
Updated Thu, 27 Sep 2018 03:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यादा कीमत पर शराब बेच रहे छह दुकानों पर जुर्माना
ग्रेटर नोएडा। जिले में छह लाइसेंसधारी शराब की दुकानों पर प्रिंट से अधिक कीमत पर शराब बेचने का मामला सामने आया है। बुधवार को आबकारी विभाग ने ऐसे छह दुकानदारों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। मंगलवार की रात आबकारी विभाग की टीमों ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कुल 16 दुकानों की जांच की गई। इनमें से छह दुकान पर प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर शराब बेची जा रही थी। इनमें नोएडा के बसई व ममूरा में बीयर की दुकान, सलारपुर में विदेशी शराब की दुकान और ग्रेटर नोएडा में बीटा वन रामपुर में देशी शराब व तुगलपुर में बीयर व विदेशी शराब की दुकान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। ब्यूरो