फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Biggest safety Expo in delhi from Oct 5

5 अक्तूबर से होगा देश का सबसे बड़े सुरक्षा एक्सपो का आगाज

Sun, 23 Sep 2018 12:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 23 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
Biggest safety Expo in delhi from Oct 5
देश के सबसे बड़ा 21वां सुरक्षा एक्सपो प्रगति मैदान में 5 अक्तूबर से शुरू होगा। इसमें दर्शक देश-विदेश की अत्याधुनिक सिक्योरिटी तकनीक से रूबरू होंगे। दर्शकों को ऐसे सुरक्षा उपकरण भी देखने को मिलेंगे, जिनकी मदद से देश की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाया जाता है। आईटीपीओ ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एक्सपो 7 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन


आईटीपीओ के सुरक्षा महाप्रबंधक अजय कुमार वशिष्ठ (डीआईजी सिक्योरिटी) ने बताया कि इस बार एक्सपो में अमेरिका, जापान, इजराइल, जर्मनी, चीन और ताइवान समेत अन्य देशों की कंपनियां विदेशी सुरक्षा उपकरणों के साथ एक्सपो में शामिल होंगी। इसके साथ ही सुरक्षा एक्सपो को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और प्रभावी बनाने के लिए 32 देशों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है, जिन्हाेंने भारतीय सुरक्षा उपकरणों को खरीदकर अपने देशों की सुरक्षा व्यवस्था में शामिल करने में दिलचस्पी दिखाई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक्सपो में दर्शकों को भारत की आयुध निर्माण कंपनियों द्वारा तैयार किए गए सुरक्षा उपकरण भी देखने को मिलेंगे, जिन्हें देश की सुरक्षा के लिए भारतीय सैन्य बलों द्वारा प्रयोग किया जाता है। इस बार सुरक्षा एक्सपो को डिफेंस एक्सपो की तर्ज पर और आकर्षक बनाने की कोशिश की जा रही है, ताकि दर्शकों को सुरक्षा के नए-नए पहलुओं के बारे में पता लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही एक्सपो में बंदूक, पिस्तौल, बीपी जैकेट्स, सीसीटीवी कैमरे, बार कोड मशीन, टेंट, इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम, जूते, साइबर सिक्योरिटी एंड फोरेंसिक साइंस, बुलेट प्रूफ उत्पाद, यूनिफार्म और ड्रोन समेत अन्य उपकरण देखने को मिलेंगे। इन उपकरणों में विदेशी उपकरण भी शामिल होंगे, जिनके बारे में विदेशी कंपनियों के प्रतिनिधि दर्शकों को जानकारी देंगे।

आईटीपीओ द्वारा सुरक्षा एक्सपो की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इस बार एक्सपो प्रगति मैदान के हॉल-12 और 12ए में आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed