फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   विश्वविद्यालयों में 29 सितंबर को मनेगा सर्जिकल स्ट्राइक डे

विश्वविद्यालयों में 29 सितंबर को मनेगा सर्जिकल स्ट्राइक डे

Sat, 22 Sep 2018 03:00 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालयों में 29 सितंबर को मनेगा सर्जिकल स्ट्राइक डे
सभी केंद्रों के लिए जरूरी सूचना, यह खबर एक दिन पहले छप चुकी है। इसलिए इसका प्रयोग न करें।
विज्ञापन

नोएडा कार्यालय


विश्वविद्यालयों में 29 सितंबर
को मनेगा सर्जिकल स्ट्राइक डे
- यूजीसी ने कुलपतियों को लिखा पत्र, संस्थान व एनसीसी कैडेट विशेष परेड का आयोजन करेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। देशभर के विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में 29 सितंबर को हर साल सर्जिकल स्ट्राइक डे मनाया जाएगा। इस दौरान उच्च शिक्षण संस्थान और एनसीसी कैडेट विशेष परेड का आयोजन भी करेंगे। इस दौरान कैडेट द्वारा भारतीय सीमा की सुरक्षा के संबंध में छात्रों को जागरूक किया जाएगा। विश्वविद्यालयों को इस दौरान की गतिविधियां यूजीसी के निगरानी पोर्टल पर अपलोड करनी अनिवार्य है।
यूजीसी के सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से विश्वविद्यालयों के कुलपति को इस संबंध में पत्र लिखा गया है। पत्र में सर्जिकल स्ट्राइक देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला है। इसलिए छात्रों को सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी होनी आवश्यक है। इस खास दिन विश्वविद्यालय प्रबंधन अपने आसपास के इलाकों पूर्व सैनिकों से छात्रों को मिलाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करें। इस दौरान पूर्व सैनिक बताएंगे कि देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी के चलते किस प्रकार परिवार, त्योहार व अपनी खुशियों का त्याग करते रहे हैं। इन्हीं बहादुर सैनिकों के चलते आम नागरिक घरों में आराम से सोता है। इसके अलावा पूर्व सैनिक छात्रों को बताएंगे कि वे सर्दी, गर्मी, बरसात में किस प्रकार देश की सरहदों पर सुरक्षा करते हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार इंडिया गेट और राज्य सरकार अपने इलाकों में सर्जिकल स्ट्राइक डे पर मल्टीमीडिया एग्जीबिशन आयोजित करेंगे। विश्वविद्यालय प्रबंधन अपने शिक्षकों और छात्रों को इस प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने को प्रेरित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सेना को कैंपस में आने का दें न्योता
कुलपतियों को कहा गया है कि वे सेना की छावनी में जाकर सेना के सीनियर अधिकारियों से मिलें। उन्हें अपने कैंपस आने का न्यौता दें, ताकि वे छात्रों को सेना के कामकाज और सरहदों की सुरक्षा पर जानकारी मुहैया करवा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed