फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ निकाली रैली

एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ निकाली रैली

Thu, 20 Sep 2018 02:44 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ निकाली रैली
हेडिंग: एससी/एसटी एक्ट के खिलाफ निकाली रैली
विज्ञापन

एडीएम ने आश्वासन देकर तुड़वाया अनशन
मांग पूरी नहीं होने पर चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। एससी/एसटी एक्ट के विरोध में सवर्ण समाज के सामाजिक संगठनों ने एलजी गोलचक्कर से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान एक्ट को वापस लेने की मांग की गई। वहीं, मांग पूरी नहीं करने पर आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।

रैली में राजपूत उत्थान सभा, करणी सेना, भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति समेत कई संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। राजपूत उत्थान सभा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ठाकुर धीरज सिंह ने फैसला वापस लेने की मांग की। लोगों ने कलेक्ट्रेट में एक्ट के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे अनुज चौहान, हरीश शास्त्री, आदित्य त्यागी और संदीप शर्मा का समर्थन किया। लोगों के प्रदर्शन की जानकारी लगने पर एडीएम प्रशासन दिवाकर सिंह ने मौके पर पहुंचकर भूख हड़ताल पर बैठे चारों लोगों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया और उनकी मांग को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। संगठनों ने एडीएम प्रशासन को प्रधानमंत्री के नाम एससी/एसटी एक्ट को वापस लेने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान भाकियू लोक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज सिंह, चमन शर्मा, मुकेश भाटी, कुलदीप पंड़ित, प्रमोद शर्मा, नरसिंह भाटी, मनोज भाटी, मुकेश ठाकुर, दीपक ठाकुर, ठाकुर शशि सिंह, राहुल शर्मा, सुनील पंड़ित समेत आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed