फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   स्कूल से गायब मिले प्रिंसिपल व वाइस प्रिंसिपल, गिरी गाज

स्कूल से गायब मिले प्रिंसिपल व वाइस प्रिंसिपल, गिरी गाज

Thu, 20 Sep 2018 12:56 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
स्कूल से गायब मिले प्रिंसिपल व वाइस प्रिंसिपल, गिरी गाज
स्कूल से नदारद प्रिंसिपल व वाइस प्रिंसिपल पर गिरी गाज
विज्ञापन


- शिक्षा निदेशक ने मुखर्जी नगर सरकारी स्कूल का किया औचक निरीक्षण
- शिक्षा निदेशक ने किया स्थानांतरण, स्कूल में हर स्तर पर मिली खामियां
, लाइब्रेरियन को बर्खास्त किया गया


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुखर्जी नगर स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षा निदेशक के औचक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से नदारद प्रिंसिपल व वाइस प्रिंसिपल पर गाज गिरी है। दोनों का स्थानांतरण कर दिया गया है। साथ ही स्कूल स्तर पर कई खामियां मिलने पर लाइब्रेरियन को बर्खास्त कर दिया है। उधर, जिला उपशिक्षा निदेशकों का तबादला व मिड डे मील इंजार्च व पीजीटी शिक्षक को निष्कासित कर दिया गया है।
दरअसल, बुधवार को शिक्षा निदेशक संजय गोयल ने मुखर्जी नगर स्थित गर्वनमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में कई खामियां मिलीं। प्रिंसिपल व वाइस प्रिंसिपल बिना सूचना के नदारद थे। निदेशक को कक्षाओं, लॉबी, डेस्क पर गंदगी मिली जबकि सफाई मशीन का कभी इस्तेमाल नहीं किया गया। पचास फीसदी छात्र ड्रेस में नहीं दिखाई दिए।
विज्ञापन

स्कूल इमारत में कुछ कमरे बंद मिले। इसके साथ ही आईसीटी लैब भी बंद पड़ी थी। जांच में पाया गया कि लैब छह माह से बंद है। फिजिक्स लैब में भी कई तरह की खामियां देख निदेशक भड़क गए। बच्चों के लिए पीने के पानी की भी समुचित व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिड डे मील के स्तर पर भी निदेशक को गड़बड़ी मिली। जिला उपशिक्षा निदेशक, जिला उपशिक्षा निदेशक(जोन) वे कभी स्कूल का दौरा नहीं करते इस कारण से निदेशालय की ओर से किए जा रहे प्रयास असफल साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed