फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   मोहर्रम केमौके पर कल ताजिया निकाले जाएंगे, देखकर चलें

मोहर्रम केमौके पर कल ताजिया निकाले जाएंगे, देखकर चलें

Thu, 20 Sep 2018 12:56 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
मोहर्रम केमौके पर कल ताजिया निकाले जाएंगे, देखकर चलें
कल ताजिया के चलते लग सकता है जाम
विज्ञापन


मोहर्रम के मौके पर निकाले जाएंगे ताजिया

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मोहर्रम के मौके पर ताजिया शुक्रवार को निकाले जाएंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वह शुक्रवार को घर से रूट देखकर निकले नहीं तो जाम से आप परेशान हो सकते हैं। दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) आलोक कुमार के अनुसार निजामुद्दीन, ओखला और महरौली से निकाले जाने वाले ताजिया सीधे कर्बला पहुंचेंगे। इसके अलावा पूर्वी दिल्ली, उत्तरी-पूर्व दिल्ली (ट्रांस यमुना एरिया), उत्तर-पश्चिमी जिला (इंद्रलोक और जहांगीरपुरी), दक्षिण-पूर्वी (निजामुद्दीन), दक्षिण और पश्चिमी जिले में भी ताजिया निकाले जाएंगे। जो स्थानीय स्तर पर कर्बला पर खत्म हो जाएंगे।

इन रूटों पर जाने से बचें
अंजुमन ताजियादारान आर्गेनाइजेशन की ओर से ताजिया 20 सितंबर व 21 सितंबर की रात करीब नौ बजे छत्ता शहजाद कलां महल से शुरू होंगे और पहाड़ी भोजला, चितली कबर, मटिया महल चौक, जामा मजिस्द, चावड़ी बाजार, चौक हौजकाजी, अजमेरी गेट, पहाड़गंज ब्रिज, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, चेम्सफोर्ड रोड, कनॉट प्लेस, आउटर सर्किल (विपरीत कैरिज्वे), पार्लियामेंट स्ट्रीट, रेडक्रॉस रोड, नई दिल्ली जामा मजिस्द, कृषि भवन गोलचक्कर (विपरीत कैरिज्वे), रायसीना रोड, विजय चौक, कृष्णा मेनन मार्ग, तुगलक रोड, अरविंदो मार्ग और जोरबाग होते हुए 21 सितंबर की सुबह छह बजे कर्बला पहुंचेंगे। दूसरे ताजिया उत्तरी जिले में पहाड़ी धीरज से दोपहर एक बजे शुरू होंगे। यहां से पहाड़गंज ब्रिज, बारा टूटी, कुतुब रोड होते हुए आगे चेम्सफोर्ड रोड पर मेन ताजिया में शामिल हो जाएंगे। इसके अलावा ताजिया निजामुद्दीन, ओखला और महरौली से भी कर्बला पहुंचेंगे। 21 सितंबर को नौ बजे के बाद आलम एंड ताबूत प्रोसेशन शिया जामा मजिस्द, कश्मीरी गेट, छाबी गंज, छोटा बाजार, बाड़ा बाजार होते हुए शाम चार बजे पंजा शरीफ पर खत्म होंगे।
विज्ञापन

----
ये मार्ग भी प्रभावित रहेंगे-
ताजिया के रूट के अलावा स्थानीय स्तर पर निकाले जाने वाले धार्मिक जुलूस के चलते मथुरा रोड, मां आनंदमयी मार्ग, महरौली, बदरपुर रोड, रोड नंबर-56, रोड नंबर-66, पंखा रोड, पालम, डाबडी रोड, जखीरा रोड से इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन और जखीरा से किशनगढ़ तक नफजगढ़ रोड पर ट्रैफिक प्रभावित रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नई दिल्ली ऐसे जा सकते हैं-
जो लोग 21 सितंबर को खासकर शाम के समय नई दिल्ली इलाके में जा रहे हैं वह पर्याप्त समय लेकर निकलें। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए कनॉट प्लेस होकर जाने से बचें। तिलक मार्ग, डीडीयू मार्ग या फिर राजघाट व जवाहरलाल नेहरू मार्ग की ओर से होकर अजमेरी गेट जा सकते हैं। पश्चिमी दिल्ली से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले लोग शंकर रोड, तालकटोरा रोड, अशोक रोड, सी-हैक्सागॉन, तिलक मार्ग डीडीयू मार्ग होकर जा सकते हैं या शंकर रोड, बिलिंग्डन क्रेसेंट रोड, अकबर रोड, तिलक मार्ग, डीडीयू मार्ग, या फिर रोहतक रोडज रानी झांसी रोड, आईएसबीटी, रिंग रोड व जवाहरलाल नेहरू मार्ग होकर जा सकते हैं। दक्षिण दिल्ली से जनपथ, फिरोजशाह रोड, मंडी हाउस, यहां से आगे या तो बाराखंभा रोड, रंजीत सिंह मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग होकर अजमेरी गेट जा सकते हैं। या फिर सिकंदरा रोड, दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, लालाराम चरण अग्रवाल, बीएसजैड मार्ग और जेएलएन मार्ग होकर जा सकते हैं। ताजिया केचलते बसें भी प्रभावित होंगी। रूट के देखते हुए बसों को पहले ही खत्म किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed