फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   किसानों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का किया घेराव

किसानों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का किया घेराव

Wed, 19 Sep 2018 01:21 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का किया घेराव
किसानों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का किया घेराव
विज्ञापन

- सीईओ ने पांच लोगों से अधिक के साथ वार्ता करने से किया इंकार
- आज बैठक कर आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे किसान
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। संयुक्त किसान अधिकार आंदोलन के बैनर तले मंगलवार को किसानों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का घेराव कर प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि धरने के दौरान सीईओ की तरफ से वार्ता करने का प्रस्ताव आया। जिस पर 44 लोगों का प्रतिनिधिमंडल मिलने पहुंचा, लेकिन सीईओ ने पांच लोगों से अधिक के साथ वार्ता करने से इंकार कर दिया। जिससे किसानों में नाराजगी है। बुधवार को किसान बैठक कर आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति तैयार करेंगे।

वार्ता का प्रस्ताव मिलने पर किसानों के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य वीर सिंह नागर, रविंद्र भाटी, डा. रूपेश वर्मा, सुनील फौजी ने प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण से मिलने पहुंचे और उन्हे जानकारी दी कि 44 गांवों के प्रतिनिधि यहां हैं। सभी किसान उनका स्वागत करना चाहते हैं और वार्ता करने का समय लेकर चले जाएंगे। आरोप है कि सीईओ ने कमरे से बाहर जाने से इंकार कर दिया। इस बात से चौथे फ्लोर पर बोर्ड रूम में बैठे किसानों का आक्रोश बढ़ गया और प्राधिकरण व सीईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि किसानों ने प्राधिकरण को जमीन दी है, लेकिन किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो रहा है। आबादी के 2000 से अधिक मामले लीज बैक के लंबित हैं। किसानों ने बताया कि बुधवार को सेक्टर सिग्मा में बैठक बुलाई गई है, जहां आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति तैयार की जाएगी। वहीं, किसानों ने प्राधिकरण के बाद सैमसंग कंपनी पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया था, लेकिन समय नहीं होने के कारण किसानों ने कंपनी की तरफ कूच नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed