फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पैडमैन और टायलेट एक प्रेम कथा ने बदली समाज की तस्वीर: जावडेकर

पैडमैन और टायलेट एक प्रेम कथा ने बदली समाज की तस्वीर: जावडेकर

Wed, 19 Sep 2018 01:00 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
पैडमैन और टायलेट एक प्रेम कथा ने बदली समाज की तस्वीर: जावडेकर
ऑल यूपी ::::
विज्ञापन


पैडमैन और टायलेट एक प्रेम कथा ने बदली समाज की तस्वीर: जावडेकर

- मानव संसाधन विकास मंत्री ने दिल्ली के राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय नंदनगरी को स्वच्छ विद्यालय अवार्ड 2018 से किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। फिल्में समाज का आइना होती हैं। पैडमैन और टायलेट एक प्रेम कथा जैसी फिल्मों ने भारतीय समाज की सोच को बदला है। बच्चियों व महिलाओं के अलग से शौचालय और सेनेटरी नेपकिन की जरूरत के प्रति समाज जागरूक हो रहा है। यह स्वच्छ भारत अभियान की ही देन है कि आम लोगों को इसके प्रति सोचने के लिए विवश किया है। यह बात मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने मंगलवार को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2018 के अवार्ड समारोह में कहीं।

अंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में जावडेकर ने दिल्ली के राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय नंदनगरी को स्वच्छ विद्यालय अवार्ड 2018 से सम्मानित किया। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश स्थित बिलासपुर के जीपीएस नंद स्कूल (सरकारी ग्रामीण स्कूल) को लगातार दूसरी बार यह पुरस्कार मिला। जावडेकर ने नेशनल टीचर अवार्ड की तर्ज पर इस अवार्ड की प्रक्रिया बदल दी थी। इसमें स्कूल को स्वयं ऑनलाइन आवेदन करना था। इनका चयन जिला के बाद राज्य और फिर राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है। इस पुरस्कार के लिए साढ़े छह लाख स्कूलों ने आवेदन किया था। इसमें 52 स्कूलों को सम्मानित किया जा रहा है। अवार्ड में पुड्डूचेरी के जीपीएस कोनीचेम्पन्नू को सौ फीसदी स्वच्छता स्कोर के लिए सम्मानित किया गया है। पुरस्कार के रूम में सर्टिफिकेट, अवार्ड व ट्राफी के साथ 50 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन

------
- पुरस्कार पाने वाले स्कूल
राज्य जिला स्कूल का नाम स्कोर
हिमाचल सिरमौर जीएमएस धामून 97
हरियाणा हिसार एएमएसएसएस भिवानी रोहिला 97
हरियाणा कैथल एएमएसएसएस रामगढ़ पांडवा 94
हरियाणा हिसार जीपीएस किरमारा 92.1
चंडीगढ़ चंडीगढ़ जीएमएसएसएस सेक्टर 18 सी 93
चंडीगढ़ चंडीगढ़ जीएसएसएस धनास 91
यूपी चित्रकुट पीएमवी सारयान 93
यूपी भदौही यूपीएस जौराय 91
उत्तराखंड चमौली जेपी विद्या मंदिर मारावाड़ी 93
पंजाब फिरोजपुर जीएचएस मिश्रीवाला 92
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed