{"_id":"5ba15266867a557fef6f857f","slug":"153729902810-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल-खेल में केजरीवाल ने मांगा वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल-खेल में केजरीवाल ने मांगा वोट
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम ने स्वर्ण पदक विजेता दिविज को किया सम्मानित
नई दिल्ली। एशियन गेम्स के दौरान टेनिस में स्वर्ण पदक विजेता दिविज शरण को सफदरजंग एन्क्लेव में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पुरस्कृत किया। केजरीवाल ने एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा। कार्यक्रम में विधायक व स्थानीय निवासी भी मौजूद थे।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीते दिनों कुछ खिलाड़ियों ने दिल्ली सरकार से थोड़ी निराशा जाहिर की थी, लेकिन तीन-चार साल से उनकी सरकार के सामने जितनी अड़चनें आ रही हैं, वह बयां नहीं की जा सकती। इसके बावजूद सरकार ने बुनियादी बदलाव किए हैं। उन्होंने कहा कि अगर सातों सांसद ‘आप’ के होते, तो केंद्र सरकार काम में अड़चन नहीं लगा पाती। केजरीवाल ने अपील की कि अगले चुनाव में ‘आप’ के सभी उम्मीदवारों को विजयी बनाएं। ब्यूरो