{"_id":"5b9fed92867a557eb6031a7f","slug":"153720768019-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्या और आशीष कुमार ने जीती दौड़ प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्या और आशीष कुमार ने जीती दौड़ प्रतियोगिता
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाया दम
जेवर। प्रज्ञान पब्लिक स्कूल के प्रांगण में परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें 625 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी जेवर प्रसून द्विवेदी ने शुभारंभ किया। खंड शिक्षा अधिकारी जेवर सुनील दत्त मुद्गल भी मौजूद रहे।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय जेवर खादर की कबड्डी की टीम ने प्रथम और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जेवर की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो में पूर्व माध्यमिक विद्यालय जेवर खादर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिव्या (कक्षा सात) उच्च प्राथमिक विद्यालय जेवर खादर प्रतियोगिता की चैंपियन रही। बालक वर्ग की दौड़ और लंबी कूद प्रतियोगिता में आशीष कुमार पूर्व माध्यमिक विद्यालय दस्तमपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ब्यूरो
कुश्ती में बिलासपुर के खिलाड़ी छाए
बिलासपुर। डॉ. राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज में आयोजित क्षेत्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के मुकाबलों में 20 कॉलेजों के 140 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बिलासपुर राजेंद्र इंटर कॉलेज के बच्चों ने कई पदक जीते। 42 किलो वर्ग में सचिन पारसौल, 62 किलो वर्ग में सौरभ बिलासपुर, 74 किलो वर्ग में प्रशांत बिलासपुर, 86 किलो वर्ग में आकाश बिलासपुर के अलावा रितिका व दीपांशु की कुश्ती भी आकर्षण का केंद्र रही। ब्यूरो