{"_id":"5b9d5742867a557f59299afc","slug":"153703812918-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूलभूत सुविधाओं और रजिस्ट्री नहीं होने से परेशान है सोसायटी के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूलभूत सुविधाओं और रजिस्ट्री नहीं होने से परेशान है सोसायटी के लोग
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्डर नहीं करा रहा रजिस्ट्री
- सोसायटी वासियों ने जिला प्रशासन और प्राधिकरण से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा।
सती लीला सोसायटी निवासियों का आरोप है कि बिल्डर फ्लैटों की रजिस्ट्री नहीं करा रहा है। शनिवार को सोसायटी निवासियों ने प्राधिकरण और प्रशासन से इसकी शिकायत कर जल्द से जल्द रजिस्ट्री कराने की मांग की है।
सोसायटी में आठ साल से रह रहे एसएस सक्सेना सेना का आरोप है कि कब्जा देने के बाद से अभी तक बिल्डर ने फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं कराई है। सोसायटी में करीब 120 परिवार रहते हैं। सभी को कब्जा लेने का पत्र बिल्डर की तरफ से दिया गया, लेकिन रजिस्ट्री नहीं कराई। उनका आरोप है कि सोसायटी में मेंटिनेंस का काम बिल्डर के पास है। जिसे बिल्डर सही ढंग से नहीं कर रहा। पिछले दो साल से तो एस्टेट मैनेजर भी नहीं रखा गया है। लिफ्ट का रखरखाव भी ठीक से नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्री कराने के लिए प्राधिकरण और प्रशासन से पहले भी सोसायटी वासियों की ओर से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।