Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Took a pledge to fulfill duties

Noida News: कर्तव्यों को पालन करने का लिया संकल्प

Thu, 26 Nov 2026 09:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
Took a pledge to fulfill duties
जिले में मनाया गया संविधान दिवस, स्कूल, कॉलेज, पार्टी कार्यालयों समेत कई जगहों पर हुए कार्यक्रम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा/नोएडा/यमुना सिटी। जिले में बृहस्पतिवार को संविधान दिवस पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठन किया। इस दौरान सभी ने संविधान की शपथ लेते हुए अपने कर्तव्यों को निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प लिया। जेवर के खण्ड विकास कार्यालय में ब्लॉक विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संजय कुमार पांडे की उपस्थिति में भी संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया। सीएम ने प्रदेश में 3,955 मूर्ति स्थलों के सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ किया, जिसमें से गौतमबुद्ध नगर में भी 9 मूर्ति स्थलों का शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन


सपाइयों ने संविधान की रक्षा की ली शपथ
समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर की ओर से सेक्टर-53 स्थित कंचनजंगा मार्केट के महानगर कैंप कार्यालय में महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की शपथ ली। इस मौके पर विकास यादव, राणा मुखर्जी, अमित भाटी, बबली शर्मा, उदय सिंह, लोकेश यादव, कैलाश यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में समाजवादी अधिवक्ता सभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामशरण नगर, जिला प्रवक्ता विनोद लोहिया, कुलदीप भाटी, विकास भनौता, मेहंदी हसन, विक्रम टाइगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल-कॉलेज और कारागार में चलाया जागरूकता अभियान
संविधान दिवस पर जिले में जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने एक स्वर, एक संविधान अभियान के तहत यह आयोजन किया। इसमें 4,55,019 व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। जिला न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय परिसर में संविधान की प्रस्तावना का पाठन हुआ। सचिव शिवानी रावत ने आदर्श इंटर कॉलेज, दादरी में छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में 400 से अधिक विद्यालयों में भी कार्यक्रम हुए। विद्यालयों में शोध कार्यक्रम, परिचर्चा, क्विज और पोस्टर मेकिंग, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं हुईं। राजकीय संप्रेक्षण गृह में 350 किशोर-किशोरियों ने शपथ ली। 20 से अधिक विश्वविद्यालयों और विधि विद्यालयों में भी एक हजार छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिला कारागार में दो हजार महिला और पुरुष बंदियों ने भी शपथ ली।

संविधान के मूल्यों को जीवन में उतारने की अपील
कासना स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के स्कूल ऑफ लॉ, जस्टिस एंड गवर्नेंस में संविधान दिवस के अवसर पर लीगल ऐड क्लिनिक एंड प्रो बोनो क्लब की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कांस्टीट्यूशनल माइंड्स क्विज प्रतियोगिता में रवि प्रताप सिंह ने प्रथम, वंशिका राणा ने द्वितीय और दीपिका गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान उनसे संविधान के मूल्यों को जीवन में उतारने की अपील की गई। कार्यक्रम में ओएनजीसी के उप मुख्य विधिक सलाहकार भरत बी पांडेय, आईसीएआई के प्रबंध निदेशक विनय कुमार, स्कूल ऑफ लॉ, जस्टिस एंड गवर्नेंस के विभागाध्यक्ष डॉ. सतीश चंद्र और लीगल ऐड क्लिनिक एंड प्रो बोनो क्लब के फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. विक्रम करुणा ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed