{"_id":"5b9bee4a867a557fe3048185","slug":"15369457213-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायापुरी डीटीसी बस डिपो में उड़ रहीं स्वच्छता अभियान की धज्जियां, कटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायापुरी डीटीसी बस डिपो में उड़ रहीं स्वच्छता अभियान की धज्जियां, कटा चालान
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
dtc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार के स्वच्छता अभियान में जहां राजधानी के सभी विभाग सतर्कता से सफाई कार्यों में जुटे हैं, वहीं डीटीसी बस डिपो में स्वच्छता की अनदेखी कर कर्मचारियों के स्वास्थ्य को खतरे में डाला जा रहा है। वेस्ट दिल्ली के मायापुरी डिपो में मच्छर का लार्वा मिलने पर एमसीडी ने 500 रुपये जुर्माना किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार डीटीसी के मायापुरी बस डिपो में शुक्रवार को एमसीडी ने मच्छर के लार्वा की जांच की। वहां के कूलरों से कई दिनों का पानी भरा हुआ था और उनमें सफाई नहीं की गई थी। कर्मचारियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए इन कूलरों को चलाया जा रहा था।
विज्ञापन
एमसीडी अधिकारियों ने लार्वा मिलने पर डिपो मैनेजर अजय कुमार के नाम से 500 रुपये ुजुर्माना वसूला। एमसीडी अधिकारियों ने बताया कि मिलने वाला लार्वा स्टेज 4 का लार्वा है, जो खतरनाक स्टेज है, इस स्टेज के बाद लार्वा मच्छर में बदल जाता है। एमसीडी ने चालान में साफ किया है कि कूलरों में स्टेज 4 के लार्वा के साथ ही स्टेज 1, स्टेज 2 और स्टेज तीन के लार्वा भी मिले।
विज्ञापन