फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पांच साल में 70 लाख रोजगार देने का लक्ष्य-चेतन चौहान

पांच साल में 70 लाख रोजगार देने का लक्ष्य-चेतन चौहान

Thu, 13 Sep 2018 05:16 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 05:16 AM IST
विज्ञापन
पांच साल में 70 लाख रोजगार देने का लक्ष्य-चेतन चौहान
पांच साल में 70 लाख रोजगार देने का लक्ष्य : चेतन चौहान
विज्ञापन

कौशल विकास मिशन के इंडस्ट्री मीट में बोले प्रदेश सरकार के मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। रेडिसन ब्लू होटल में बुधवार को उत्तर प्रदेश स्किल डेवलपमेंट मिशन के तहत इंडस्ट्री मीट का आयोजन हुआ। व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पांच साल में 70 लाख रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। इसमें दस लाख लोगों को व्यवसायिक शिक्षा देकर रोजगार मुहैया कराया जाएगा। इसमें औद्योगिक इकाइयों की मदद चाहिए।

चेतन चौहान ने कहा कि कौशल विकास मिशन का थीम सबका हुनर, सबका काम है। इसी के तहत आईटीआई को योजना से जोड़ा जाएगा। सीएसआर की मदद से संस्थान को पुनर्जीवित करने की योजना है। आईटीआई को आधुनिक मशीन उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रदेश में 350 आईटीआई है। 115 आईटीआई पीपीपी मॉडल पर काम कर रही है, जबकि, 109 सीधे सरकार और 131 का आईएमसी के तहत संचालन हो रहा है। ज्यादातर जगह फीडर व इलेक्ट्रानिक ट्रेड की पढ़ाई हो रही है। आईटीआई के शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। चेतन चौहान ने उद्यमियों से भी सहयोग मांगा है। उन्होंने बताया कि इन्वेस्टर समिट में गौतम बुद्ध नगर की इकाई स्थापित करने वालों को स्वयं का प्रशिक्षण केंद्र शुरू करना है। इसका एमओयू साइन हुआ है। सैमसंग व यामाहा के साथ भी अप्रेंटिस के लिए एमओयू साइन हो चुका है। इन युवाओं को अच्छी नौकरी मिल सकेगी। कार्यक्रम में कौशल विकास के भुवनेश कुमार और निदेशक प्रांजल यादव समेत प्रशासनिक अधिकारी और उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed