{"_id":"5b96a4c0867a557f685f9f7a","slug":"153659921711-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद मनोज तिवारी ने सड़क निर्माण का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद मनोज तिवारी ने सड़क निर्माण का किया शुभारंभ
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के लिए उपयोगी....
सांसद ने किया सड़क निर्माण का शुभारंभ
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में सोमवार को सांसद एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने 30 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। ये सड़क जीरो पुश्ता, उस्मानपुर और जीटी रोड को जोड़ेगी। खस्ताहाल सड़क के कारण आए दिन वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण के बाद नोएडा से जीटी रोड होते हुए यमुना विहार की ओर जाने वालों को काफी राहत मिलेगी। मनोज तिवारी ने कहा कि सड़क निर्माण से आपात स्थिति में जगप्रवेश चंद्र अस्पताल, शास्त्री पार्क, दमकल केंद्र, थाना न्यू उस्मानपुर की आपात सेवाएं भी आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। इस दौरान डीडीए अधिकारियों ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य एक महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय महावर, ओबीसी मोर्चे के उपाध्यक्ष डॉ. यूके चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। ब्यूरो