फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आतिशी के नाम में मार्लेना हटाने व आशुतोष के ट्वीट पर भाजपा ने आप को कटघरे में खड़ा किया

आतिशी के नाम में मार्लेना हटाने व आशुतोष के ट्वीट पर भाजपा ने आप को कटघरे में खड़ा किया

Wed, 29 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
आतिशी के नाम में मार्लेना हटाने व आशुतोष के ट्वीट पर भाजपा ने आप को कटघरे में खड़ा किया
जातीय और धार्मिक उन्माद
विज्ञापन

फैला रही है आप : तिवारी
आतिशी के नाम में मार्लेना हटाने और आशुतोष के ट्वीट पर भाजपा ने घेरा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) नेता अतिशी के अपने नाम से मार्लेना हटाने और पार्टी के संस्थापक नेता आशुतोष के जातीय टिप्पणी करने पर भाजपा ने पार्टी को कटघरे में खड़ा किया है। भाजपा ने आरोप लगाया कि आप ने ऐसा कर उक्त समुदाय का ही अपमान नहीं किया, बल्कि राजधानी में जातीय विष घोलने और धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास किया है।
पत्रकारों से वार्ता में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि अतिशी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने नाम के साथ लगे जातीय उपनाम को हटाया है और इसके लिए भाजपा पर आरोप लगा दिया। दूसरी तरफ, आशुतोष ने बताया कि किस तरह 2014 के लोकसभा चुनाव से पूर्व उन्हें उनकी जाति सार्वजनिक करने को बाध्य किया गया। तिवारी ने कहा कि अतिशी का जातीय उपनाम एक अल्पसंख्यक नाम है। केजरीवाल को लगता है कि यह उपनाम उन्हें राजनीतिक नुकसान पहुंचा सकता है। इसीलिए इसे हटाने के लिए आतिशी को बाध्य किया गया। इस तरह उक्त अल्पसंख्यक समुदाय का अपमान किया गया है। भाजपा ने कभी जात-पांत व धर्म आधारित राजनीति नहीं की। पार्टी ने हर समुदाय का सम्मान किया है।
विज्ञापन

तिवारी ने कहा कि आप नेता आशुतोष ने कल सार्वजनिक किया कि किस तरह 2014 के लोकसभा चुनाव में नामांकन के वक्त उन्हें अपनी वैश्य जाति का उपनाम गुप्ता उपयोग करने के लिए बाध्य किया गया। आशुतोष तीन दशक से जाति नहीं लिखते थे, पर राजनीति में आने के बाद केजरीवाल ने उन्हें इसके लिए बाध्य किया। आप ने जातीय एवं धार्मिक भावनाएं भड़काने के खेल को जो रूप दिया है, उसने दिल्लीवालों को सारे देश के सामने शर्मसार किया है। तिवारी ने कहा कि भाजपा इसकी निंदा करते हुए अरविंद केजरीवाल को चेतावनी देती ही है कि वह राजधानी के सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक वातावरण को दूषित करने से बाज आएं, अन्यथा चुनावों में इसकी भारी कीमत चुकाने को तैयार रहें। उन्होंने कहा कि यह खेद का विषय है कि जो लोग परिवर्तन की राजनीति के नाम पर सत्ता में आये थे, वह आज समाज में जातीय विष घोलने एवं धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed