{"_id":"5b82e3a442c792466049aef7","slug":"153530460110-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूसू चुनाव में छात्र मुद्दों के साथ महिला मुद्दों पर फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूसू चुनाव में छात्र मुद्दों के साथ महिला मुद्दों पर फोकस
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूथ पेज के लिए.....
डूसू चुनाव: छात्र मुद्दों के साथ महिला मुद्दों पर फोकस
- छात्रों के बीच अपनी उपलब्धियों को लेकर जाएंगे छात्र संगठन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव का बिगुल बजते ही प्रचार में तेजी आ गई है। छात्र संगठन अपने-अपने मुद्दों को छात्रों के बीच ले जाने में जुट गए हैं। मुख्यत: डूसू चुनाव एबीवीपी व एनएसयूआई के बीच होता है। इस बार दोनों संगठन छात्र मुद्दों के साथ ही महिला सुरक्षा के मुद्दों पर भी फोकस करके चल रहे हैं। वहीं, एक दूसरे का महिला विरोधी चेहरा भी सामने लाने की तैयारी कर रहे हैं।
एबीवीपी जहां एक एनएसयूआई पर छात्रा द्वारा लगे आरोप को लेकर छात्रों के सामने जाएगी। वहीं मेट्रो, लाइब्रेरी, डीटीसी बस पास, ग्रीन कैंपस जैसे मुद्दे पर फोकस रहेगा। जबकि एनएसयूआई चुनाव में एबीवीपी को एक मारपीट करने वाले संगठन के रूप में पेश करेगी। साथ ही नए कॉलेज, हॉस्टल, जैसे मुद्दे भी शामिल होंगे।
दरअसल, बीते दिनों एनएसयूआई अध्यक्ष पर आरोप लगे थे कि उन्होंने एक छात्रा को होटल में बुलाया। इस बात को भुनाने के लिए एबीवीपी एनएसयूआई का महिला विरोधी चेहरा सामने लेकर आएगी। डीटीसी के विद्यार्थी एसी बस में पास लागू करने, साताें दिन 24 घंटे लाइब्रेरी, नए कॉलेज व हॉस्टल बनाने आदि को मुद्दा बनाया जाएगा। वहीं, डूसू अध्यक्ष रॉकी तुसीद के मामले को भी छात्रों के सामने लेकर जाएंगे। इसके अलावा रॉकी तुसीद द्वारा डूसू फंड से 11 लाख निकाले जाने का मुद्दा उठाया जाएगा। एनएसयूआई एबीवीपी की छवि को मारपीट करने वाले संगठन के रूप में बताएगी। बीते दिनों भगत सिंह कॉलेज में एबीवीपी के दो संभावित प्रत्याशी आपस में भिड़ गए थे। इसके अलावा सस्ता भोजन, रियायती पास, दाखिले के लिए सीटें बढ़ाने, नए कॉलेज खोलने, स्पेशल बसें बढ़ाने जैसे मुद्दों को लेकर एनएसयूआई प्रचार में कूदेगी। दोनों संगठन अपनी उपलब्धियां भी गिनवाएंगे।