फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   राफेल डील को लेकर जिला व प्रदेश स्तर पर होने वाले प्रदर्शनों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक

राफेल डील को लेकर जिला व प्रदेश स्तर पर होने वाले प्रदर्शनों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक

Sat, 25 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
राफेल डील को लेकर जिला व प्रदेश स्तर पर होने वाले प्रदर्शनों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक
कांग्रेस ने राफेल डील पर हल्ला बोल की बनाई रणनीति
विज्ञापन


- नई दिल्ली, किराड़ी, रोहिणी, पटपडग़ंज और कृष्णा नगर जिला में हुई बैठक
- राफेल डील को लेकर जिला व प्रदेश स्तर पर पार्टी उतरेगी सड़क पर

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राफेल डील को लेकर जिला व प्रदेश स्तर पर होने वाले प्रदर्शनों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को नई दिल्ली, किराड़ी, रोहिणी, पटपड़गंज और कृष्णा नगर में हुई। 8 सितंबर से इस मुद्दे को लेकर कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। इस दौरान पार्टी आम लोगों को राफेल डील में हुए भ्रष्टाचार की जानकारी देगी।

जिला स्तरीय बैठकों में कुलजीत नागरा व चतर सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा राफेल डील में मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार किया है। 2012 में यूपीए की केंद्र सरकार ने फ्रांस सरकार से 126 राफेल 526 करोड़ प्रति जहाज के हिसाब से खरीदने का करार किया था। करार में यह भी तय था कि 18 जहाज फ्रांस की सरकार बनाकर देगी। 108 जहाजों को बनाने के लिए तकनीकी देगी। दूसरी ओर मोदी सरकार ने पहले करार को निरस्त कर नया करार 1670 करोड़ रुपये प्रति जहाज के हिसाब से किया है। इसका ठेका अनिल अंबानी की कंपनी को 1 लाख 30 हजार करोड़ रुपये में दिया गया है। जबकि अंबानी की कंपनी का पंजीकरण ठेका मिलने से केवल 13 दिन पहले ही हुआ था। मोदी सरकार का कहना है कि सुरक्षा कारणों से डील सार्वजनिक नही किया जा सकता। जबकि पहले भी सुखोई, मिग जहाज खरीदे गए है उसमें कोई सुरक्षा क्लाज नही होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed