फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अब नर्सें भी आईं आगे

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अब नर्सें भी आईं आगे

Thu, 23 Aug 2018 09:44 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अब नर्सें भी आईं आगे
केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद को नर्सों ने बढ़ाया हाथ
विज्ञापन


नई दिल्ली। केरल में बाढ़ पीड़ितों को सहायता पहुंचाने के लिए दिल्ली के लगभग तमाम बड़े अस्पतालों के नर्सेज यूनियन ने राहत सामग्री एकत्रित किया है, जिसे केरल के एक सांसद की मदद से भिजवाने की तैयारी की जा रही है।

सफदरजंग अस्पताल के नर्सेज यूनियन की अध्यक्ष प्रेमरोज ने बताया कि बाढ़ से परेशान लोगों की मदद के लिए यूनियन ने राहत सामग्री भेजने का फैसला किया। इसके लिए अस्पताल में अधिकारियों और कर्मचारियों से संपर्क कर कपड़े, अंडरगार्मेंट, डायपर, सेनेट्री पैड, चप्पल, बेडशीट, कंबल और खाने के सूखे आइटम जमा किए गए। खास बात यह है कि लोगों ने अपने पुराने कपड़ों के साथ ही नए कपड़े भी दान किए हैं। इन्हें केरल के ही एक सांसद की मदद से भिजवाया जा रहा है। इसके अलावा कुछ लोगों ने नकदी भी जमा करा रहे हैं। उधर, अंबेडकर अस्पताल के नर्सेज यूनियन के अध्यक्ष पवन कुमार बताते हैं कि उनके अस्पताल में भी यूनियन के आह्वान पर बड़ी संख्या में नर्सें बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई हैं। नर्सों के अलावा कुछ डॉक्टरों और अन्य स्टॉफ ने खाने पीने के सामान के अलावा बाल्टी, मग, कपड़े, कंबल और टार्च दान में दिया है। वहीं, जीटीबी अस्पताल में भी नर्सेज यूनियन ने राहत सामग्री इकट्ठा किया है। इससे पहले एम्स, आरएमएल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलजे के रेजिडेंट डॉक्टर मदद भेज चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed