फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   राशन घोटाले के पीछे केजरीवाल सरकार है जिम्मेदार : तिवारी

राशन घोटाले के पीछे केजरीवाल सरकार है जिम्मेदार : तिवारी

Thu, 23 Aug 2018 09:36 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
राशन घोटाले के पीछे केजरीवाल सरकार है जिम्मेदार : तिवारी
राशन घोटाले के पीछे आप सरकार जिम्मेदार : तिवारी
विज्ञापन

- प्रेस कांफ्रेंस में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सांसद एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने राशन घोटाले के पीछे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। एक तिवारी ने कहा कि दिल्ली में फर्जी राशन कार्डों से तीन साल में करीब 3 हजार करोड़ का घोटाला किया गया है। वहीं जरूरतमंद लोग राशन कार्ड के लिए परेशान हैं।
तिवारी ने बृहस्पतिवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में भूख से हुई तीन बच्चियों की मौत जैसे मामलों के कारण शर्मसार होना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि दिल्ली सरकार राशन वितरण के लिए अविलम्ब ई-पोस व्यवस्था लागू नहीं करेगी तो भाजपा राशन माफिया से सांठगांठ की पोल खोलने के लिए राजधानी में जन जागरूकता अभियान चलाएगी। इस दौरान महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर, मीडिया सह-प्रभारी नीलकांत बक्शी और पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष मनीष सिंह उपस्थित थे। तिवारी ने बताया कि केन्द्रीय उपभोक्ता मामलों एवं खाद्य आपूर्ति विभाग ने कुछ माह पहले सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर राशन व्यवस्था के लिए ई-पोस व्यवस्था लागू की थी। इसी के तहत मार्च में दिल्ली सरकार ने केन्द्र को सूचना दी कि दिल्ली की सभी 2254 राशन दुकानों और उनके 98 प्रतिशत पंजीकृत उपभोक्ताओं को ई-पोस व्यवस्था से जोड़ प्रमाणित कर लिया है, लेकिन बाद में इसी सरकार ने 25 अप्रैल 2018 को ई-पोस व्यवस्था रद्द कर दी।
विज्ञापन

दरअसल बीते अप्रैल माह तक दिल्ली में लगभग 17.5 लाख राशन कार्ड हैं और उनमें से 2.5 लाख से अधिक राशन कार्ड को जांच के बाद रद्द कर दिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए तिवारी ने कहा है कि दिल्ली में लगभग 5 लाख बीपीएल एवं एपीएल राशन कार्डों में हेरफेर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed