{"_id":"5b7d980342c792465b689171","slug":"15349575615-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉयलेट लाईन पर मोबाइल नेटवर्क का ब्लैक आउट से यातत्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉयलेट लाईन पर मोबाइल नेटवर्क का ब्लैक आउट से यातत्री परेशान
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल नेटवर्क गायब होने से यात्री परेशान
वॉयलेट लाइन पर केंद्रीय सचिवालय से कश्मीरी गेट तक दिक्कत
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन (कश्मीरी गेट-एस्कॉर्ट मुजेसर) पर मोबाइल नेटवर्क गायब होने से यात्रियों का संपर्क बाहरी दुनिया से पूरी तरह टूट जाता है। इस संबंध में मुसाफिर शिकायतें भी करते हैं, लेकिन उनकी परेशानी जस की तस बनी हुई है।
यात्री राधिका ने बताया कि केंद्रीय सचिवालय से लेकर कश्मीरी गेट तक मोबाइल से नेटवर्क पूरी तरह गायब हो जाता है। वह दो मोबाइल कंपनियों के नंबर प्रयोग करती हैं, लेकिन किसी में भी नेटवर्क नहीं आता। सफर दौरान नेटवर्क न होने की वजह से उनका कई बार ऑफिशियल डील में नुकसान भी हो चुका है। वहीं यात्री केशव ने बताया कि वह येलो लाइन से केंद्रीय सचिवालय तक जाते हैं तो मोबाइल में पूरा नेटवर्क होता है, जबकि वॉयलेट लाइन पर नेटवर्क नहीं रहता। इस बारे में डीएमआरसी का कहना है कि यह परेशानी मोबाइल नेटवर्क सर्विस प्रोवाइडर की है। सर्विस प्रोवाइडर से बात करके दिक्कत दूर करवाई जाएगी। ब्यूरो