{"_id":"5b7c549942c79246475f67a9","slug":"153487476815-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो की खराब सड़कें बनी जानलेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनो की खराब सड़कें बनी जानलेवा
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो----
ग्रेनो की खराब सड़कें बनी जानलेवा
- मुख्य मार्गों पर गड्ढे से हादसे की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के मुख्य मार्गों पर बने गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं, लेकिन प्राधिकरण सड़कों को रिपेयर नहीं करा रहा। उल्टे उन सड़कों का निर्माण कर रहा है जो कि पहले से ही बेहतर हैं।
ग्रेटर नोएडा से नोएडा की तरफ डीएससी रोड से आने-जाने पर सूरजपुर के मेन तिराहे पर गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिनसे वाहन चालकों को रोजाना परेशानी हो रही है, लेकिन प्राधिकरण का ध्यान नहीं है। इसी तरह ग्रेटर नोएडा से ग्रेनो वेस्ट के बीच बनी 60 मीटर रोड पर रिजर्व पुलिस लाइन से लेकर आम्रपाली मॉल के सामने के पास तक की रोड बेहद क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रेटर नोएडा से ग्रेनो वेस्ट के बीच बनी 130 मीटर रोड का भी यही हाल है। इससे वाहन चालकों को रोजाना जूझना पड़ता है। दूसरी तरफ, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नए दफ्तर के सामने की रोड अन्य की तुलना में दुरुस्त थी, फिर भी उस पर कंक्रीट की परत चढ़ाकर और दुरुस्त कराने का काम तेजी से चल रहा है। हालांकि, प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि बाकी सड़कों को भी दुरुस्त कराया जाएगा।