{"_id":"5b7c549842c792466e6edcba","slug":"153487476617-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी पूरी नहीं हुई है डीपीएस पर समिति की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी पूरी नहीं हुई है डीपीएस पर समिति की जांच
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक पूरी नहीं हुई डीपीएस मामले की जांच
प्रशासन ने आरटीआई का दिया जवाब, स्कूल को बचाने का आरोप
ग्रेटर नोएडा। शिक्षा अधिकार आंदोलन के एक पदाधिकारी ने आरटीआई में डीपीएस में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समिति की जांच रिपोर्ट मांगी थी। जवाब में प्रशासन ने जांच पूरी नहीं होने की जानकारी दी है। आरटीआई कर्ता ए के सिंह का कहना है कि प्रशासन जांच में देरी कर रहा है, ताकि स्कूल को लाभ पहुंचाया जा सके। डीपीएस स्कूल में तीन साल की बच्ची के साथ रेप की घटना के बाद डीएम ने एक समिति का गठन किया था। समिति को स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था की जांच सौंपी थी। एडीएम प्रशासन जांच अधिकारी है। तत्कालीन एडीएम कुमार विनीत ने तबादला होने से पहले जांच पूरी कर रिपोर्ट डीएम को सौंप दी थी। एक अगस्त को एके सिंह ने आरटीआई डालकर जांच रिपोर्ट मांगी थी। एके सिंह ने बताया कि मंगलवार को जवाब मिला है। जिसमें चार अगस्त की तिथि डाली है। साथ ही कहा कि अभी जांच पूरी नहीं हुई है। जबकि एडीएम का तबादला भी हो चुका है। ब्यूरो