{"_id":"5b7c40e842c79246570416fc","slug":"15348697266-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन में मांगा सोसायटियों के बिजली नेटवर्क का ब्यौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन में मांगा सोसायटियों के बिजली नेटवर्क का ब्यौरा
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात में देना होगा बिजली नेटवर्क का ब्योरा
ग्रेटर नोएडा। नोएडा पावर कंपनी (एनपीसीएल) ने मंगलवार को 150 सोसायटियों को पत्र भेजा है। जिसमें सिंगल प्वाइंट कनेक्शन को मल्टी प्वाइंट में बदलने के नियामक आयोग की अधिसूचना की जानकारी दी है। साथ ही एक सप्ताह के अंदर बिजली नेटवर्क, नक्शा संबंधी जरूरी जानकारी मांगी है। दस अगस्त को उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने अधिसूचना जारी की थी। जिसके बाद एनपीसीएल ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एनपीसीएल के जीएम सारनाथ गांगुली ने बताया कि सोसायटी की एओए (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) या बिल्डर से जरूरी जानकारी मांगी है। फ्लैटों का नंबर व मालिक का नाम, फ्लैटों में मीटर का नंबर और अन्य जानकारी सात दिन के अंदर देनी होगी। अगर किसी को मल्टी प्वाइंट में कनेक्शन तबदील नहीं करना है तो उसे आयोग से अनुमति लेनी होगी। ब्यूरो