फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सिद्धू को बर्खास्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

सिद्धू को बर्खास्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Tue, 21 Aug 2018 09:56 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
सिद्धू को बर्खास्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
सिद्धू के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सिद्घू ने पाकिस्तान सेना को परोक्ष प्रोत्साहन व समर्थन दे रहे हैं। कांग्रेस मुख्यालय पर उग्र प्रदर्शन होता देख दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर तुगलक रोड थाने ले गई। हालांकि उन्हें बाद में छोड़ दिया गया। प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू को युवा अपना रोल मॉडल समझते थे। आज युवा उनके कारनामे से शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी तक हर भारतीय का दिल नवजोत सिंह सिद्धू को पाकिस्तान सेना के अध्यक्ष से गले मिलते देखकर दुखी हुआ है। पाकिस्तान की सेना को खुला समर्थन देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब सरकार और कांग्रेस से बर्खास्त करें।

-------
जीके पर न्यूयार्क में हुए हमले की निंदा की
नई दिल्ली। न्यूयार्क में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके पर हमले की कोशिश की कमेटी ने निंदा की है। कमेटी ने हमला करवाने के लिए सिख फॉर जस्टिस को जिम्मेदार बताया है। कमेटी के महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा व अन्य सदस्यों ने कहा पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की शह पर सिख फॉर जस्टिस ने इस घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed