{"_id":"5b7c2c4842c792463c04fd5e","slug":"153486444710-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब कोटे के दाखिले के लिए निकाला गया चौथा ड्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब कोटे के दाखिले के लिए निकाला गया चौथा ड्रा
Updated Tue, 21 Aug 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीब कोटे के दाखिले के लिए निकाला चौथा ड्रॉ
- नर्सरी, केजी और कक्षा एक में दाखिले के लिए लगभग 840 छात्रों को स्कूल आवंटित किए गए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शिक्षा निदेशालय ने निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी, पहली कक्षा में आर्थिक पिछड़े वर्ग व वंचित वर्ग के दाखिले के लिए मंगलवार को चौथा ऑनलाइन ड्रॉ निकाला। इस ड्रा में नर्सरी, केजी और कक्षा एक में दाखिले के लिए लगभग 840 छात्रों को स्कूल आवंटित किए गए। आवंटित स्कूलों में दाखिले के लिए अभिभावकों को लगभग 15 दिन का समय दिया जाएगा। निदेशालय ने स्पष्ट कर दिया है कि दाखिले के समय जमा कराए जाने वाले दस्तावेज के फर्जी पाए जाने पर दाखिला रद्द कर दिया जाएगा।
लॉटरी में सफल हुए बच्चों के अभिभावक रिजल्ट शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं। ड्रॉ में सफल रहे बच्चों के अभिभावकों को एसएमएस भेजे जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार ऐसी संभावना है कि सीटें शेष रहने पर एक और ऑनलाइन ड्रॉ निकाला जा सकता है। उल्लेखनीय है कि निजी स्कूलों की लगभग 25 फीसदी सीटें आर्थिक रूप से पिछड़े व वंचित वर्ग के लिए आरक्षित होती हैं। तीसरा ड्रॉ 22 जून को निकाला गया था। जिसके बाद भी स्कूलों में सीटें खाली रही। इस बार जब तक सीटें खाली रहेंगी तब तक ड्रॉ निकाला जाता रहेगा, जिससे कि सीटों को भरा जा सके।