फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   केरल से बुलट चलाकर दिल्ली पहुंची छह दिलेर युवतियों ने दिखाया महिला शक्ति का दम

केरल से बुलट चलाकर दिल्ली पहुंची छह दिलेर युवतियों ने दिखाया महिला शक्ति का दम

Tue, 21 Aug 2018 06:40 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
केरल से बुलट चलाकर दिल्ली पहुंची छह दिलेर युवतियों ने दिखाया महिला शक्ति का दम
संपादक जी के ध्यानार्थ-फोटो सहित
विज्ञापन


4000 किमी का सफर तय कर दिखाई महिला शक्ति
केरल से बाइक चलाकर दिल्ली पहुंचीं छह युवतियां

लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ाना देने के लिए समाज को दिया संदेश

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए केरल से छह दिलेर युवतियां मोटरसाइकिल से दिल्ली पहुंचीं। आठ राज्यों का सफर तय करके इन युवतियों ने महिलाओं के विकास के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किया। राजधानी में इन बहादुर बाइकर्स ने अपने इस अनुभव की दास्ता बयां की और कहा कि जब आपके इरादे पक्के हों तो आपको मंजिल तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता।
रैली का आयोजन फेडरल बैंक ने केरल के कोच्चि से दिल्ली तक किया। इसमें शामिल होने वाली सभी युवतियां फेडरल बैंक कर्मी हैं। रैली के दिल्ली में समापन पर मंगलवार को हैबिटेट सेंटर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दूरसंचार सचिव एवं दूरसंचार आयोग की अध्यक्ष आईएएस अरुणा सुंदराराजन बतौर मुख्य अतिथि और जानी मानी नृत्यांगना किरण सेहगल बतौर प्रेरक वक्ता के तौर पर उपस्थित थीं।
विज्ञापन

बाइक रैली में शामिल युवतियों में फेबिना, लावन्या, मर्लिन, सीता वी नारायण, सूर्या रविंद्रन और संगीता शामिल हैं। मर्लिन ने बताया कि केरल से दिल्ली तक यह सफर 3182 किमी तय हुआ था, लेकिन उनका सफर 4 हजार किमी का हो गया। रास्ते में आती-जाती महिलाएं उनकी टीम को बुलेट मोटरसाइकिल पर देखकर खुश और गर्वित होती थीं, तो उनकी सारी परेशानियां दूर हो जाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज में लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण के लिए महिलाओं को आगे होगा, इसके लिए उनके परिवारों को भी उन्हें सहयोग देना होगा, ताकि वे अपने जीवन को अपने तरीके से भी जी सकें। रैली 1 अगस्त को शुरू की थी और आठ राज्यों केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और हरियाणा होते हुए 20 अगस्त को दिल्ली पहुंचीं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed