फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कलेक्ट्रेट पर धरना दे रहे किसानों से वार्ता फिर विफल

कलेक्ट्रेट पर धरना दे रहे किसानों से वार्ता फिर विफल

Mon, 20 Aug 2018 11:40 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर धरना दे रहे किसानों से वार्ता फिर विफल
अधिकारियों की सदबुद्धि के लिए किसानों ने किया हवन
विज्ञापन


वार्ता फिर विफल, 92 दिन से धरना दे रहे किसानों ने जारी रखने का फैसला
गरीब किसानों को उनके हक का मुआवजा मिलना चाहिए : राकेश टिकैत

अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट पर 92 दिन से धरना दे रहे किसानों ने अधिकारियों की सदबुद्धि के लिए सोमवार को हवन किया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के अलावा सैकड़ों किसान मौजूद रहे। किसानों ने धरना आगे भी जारी रखने का एलान किया। धरने पर बैठे किसानों की एसडीएम से वार्ता फिर विफल रही।
किसानों को संबोधित करते टिकैत ने कहा कि प्राधिकरण अगर किसानों के साथ गलत नीति अपनाता है तो जिला प्रशासन और सरकार का बहुत नुकसान होगा। गरीब किसानों को उनके हक का मुआवजा मिलना चाहिए। प्राधिकरण के अधिकारी घोटाले कर रहे हैं, अवैध निर्माण करवाए जा रहे हैं। गांव में कोई विकास कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों को नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

वहीं एसडीएम और नोएडा के ओएसडी राजेश कुमार ने किसानों के साथ वार्ता कर समझाने का प्रयास किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि नोएडा में किसानों को 200 मीटर के प्लॉट दिए जा चुके है। अन्य बचे लोगों को भी जल्द दे दिए जाएंगे। आश्वासनों को दरकिनार करते हुए किसानों ने धरना जारी रखने का एलान किया। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा, सुभाष चौधरी, पवन खटाना, अनित कसाना, जीवन सिंह, लज्जाराम प्रधान, सुरेंद्र नागर, विजय तालान, महेंद्र मुखिया, हरेंद्र चौधरी, गजेंद्र, अशोक इमलिया, सदाराम, नरेश शर्मा, सुनील प्रधान, राजे प्रधान, बल्ले नागर, सैकड़ों किसान मौजूद रहे। गौरतलब है कि किसान 10 प्रतिशत आबादी प्लॉट और अतिरिक्त मुआवजा देने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed