{"_id":"5b786a7242c7924655335ae5","slug":"15346182172-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू कॉलेजों में कोटे के छात्रों की सीटें खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू कॉलेजों में कोटे के छात्रों की सीटें खाली
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीयू कॉलेजों में कोटे के छात्रों की सीटें खाली
- सीटें जल्द भरने के लिए स्पेशल ड्राइव चलाने की मांग
- कॉलेजों से खाली सीटों की जानकारी मंगाई जाए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अंकों में ज्यादा छूट नहंी मिलने के कारण दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में आठवीं कट ऑफ के दाखिले पूरे होने के बाद भी यूजी कोर्सेज में आरक्षित श्रेणी की सीटें खाली रह गई हैं। अब इन सीटों को भरने के लिए दोबारा स्पेशल ड्राइव चलाने की मांग हो रही है।
दाखिला समिति के सदस्य प्रो हंसराज सुमन ने समकुलपति, कुलसचिव व दाखिला समिति अध्यक्ष एससी, एसटी, ओबीसी व दिव्यांग छात्रों की खाली पड़ी सीटों को जल्द भरने के लिए फिर स्पेशल ड्राइव चलाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने कॉलेजों से आरक्षित वर्गों की सीटों का ब्योरा मांगा है। ताकि यह ज्ञात हो सके कि सामान्य वर्गों के छात्रों की सीटों के एवज में आरक्षित वर्ग की कितनी सीटें खाली रह गई हैं। प्रो. सुमन ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय ने कॉलेजों में 13 से 16 अगस्त तक एससी, एसटी, ओबीसी और विकलांग छात्रों की सीटें भरने के लिए स्पेशल ड्राइव चलाया था फिर भी इन वर्गों की सीटें खाली रह गई हैं।
उन्होंने सुुझाव दिया है कि जिन छात्रों ने किसी भी कोर्स में अब तक आवेदन नही किया है उन्हें स्पेशल ड्राइव से पहले आवेदन करायें, जिससे आरक्षित वर्ग के अन्य उम्मीदवार को भी स्पेशल ड्राइव का लाभ मिल सके। उन्होंने 31 अगस्त तक स्पेशल ड्राइव चलाने की मांग रखी है। साथ ही प्रो. ने मांग कि है कि एससी, एसटी और ओबीसी कोटे की सीटों को भरने के लिए अंकों का प्रतिशत कम किया जाए।