फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आपदा पीड़ितों की मदद की मांग, बदले में मिली लाठियां

आपदा पीड़ितों की मदद की मांग, बदले में मिली लाठियां

Sun, 19 Aug 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
आपदा पीड़ितों की मदद की मांग, बदले में मिली लाठियां
केरल में राहत राशि बढ़ाने की मांग पर लाठी चार्ज
विज्ञापन


जेएनयू छात्रसंघ गृह मंत्रालय के बाहर राहत पैकेज राशि बढ़ाने की मांग करने पहुंचा था
गृह मंत्रालय से पहले ही प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, देर शाम छोड़ दिया गया

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के आह्वान पर केरल आपदा पीड़ितों की राहत राशि बढ़ाने की सरकार से मांग करने पहुंचे छात्रों पर शनिवार को पुलिस ने लाठियां बरसाई। गृह मंत्रालय से पहले ही प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया, जहां देर शाम उन्हें छोड़ दिया गया। वहीं प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन के दौरान पुलिस की बर्बरता का आरोप लगाते हुए डीसीपी को शिकायत सौंपी है।
जेएनयू छात्रसंघ ने शनिवार को केरल हाउस और गृह मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। कैंपस स्थित गंगा ढाबा से सैकड़ों प्रदर्शनकारी बस में बैठकर गृह मंत्रालय की ओर आ रहे थे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि गृह मंत्रालय से पहले ही पुलिस ने लाठियां बरसाते हुए हिरासत में ले लिया और पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में बंद कर दिया हालांकि पुलिस ने देर शाम छात्रों को छोड़ा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि केरल के लिए केंद्र ने महज 500 करोड़ रुपये की राहत राशि दी है। सरकार विज्ञापन पर करोड़ों खर्च कर सकती है, लेकिन केरल में आपदा में फंसे लोगों के लिए राहत राशि में कटौती कर रही है। वहीं स्टूडेंट इस्लामिक संगठन ने भी केरल हाउस से पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन तक विरोध दर्ज करवाया। प्रदर्शनकारियों ने केरल आपदा राहत राशि बढ़ाने की मांग रखी।
विज्ञापन

---
केरल आपदा में जेएनयू करेगा मदद
जेएनयू प्रबंधन ने शिक्षकों, छात्रों और कर्मियों से केरल आपदा में सहयोग की अपील की है। विवि प्रबंधन ने सभी से आर्थिक रूप से मदद मांगी है, जबकि कर्मियों और शिक्षकों से अपने वेतन में से कुछ हिस्सा पीड़ितों को देने के लिए कहा है। प्रबंधन ने कहा है कि यदि कोई आपदा पीड़ितों की पैसों से मदद करता है तो उसे टैक्स में भी छूट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इलाहाबाद विवि और एएमयू के छात्र देंगे सहयोग
जेएनयू छात्रों ने देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्रसंघ से भी मदद मांगी है। छात्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा है कि यदि छात्र आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आते हैं तो हजारों लोगों को मरने से बचाया जा सकता है। राहत राशि के साथ-साथ छात्रों का दल भी केरल जाकर मदद करें। इस अपील पर जेएनयू, इलाहाबाद विवि, एएमयू, जामिया समेत कई अन्य विश्वविद्यालयों के छात्रों ने मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed