{"_id":"5b6f24a14f1c1bee058b45af","slug":"15340105216-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुलसी के गुणों से बच्चों को अवगत कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुलसी के गुणों से बच्चों को अवगत कराया
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसी के गुणों से बच्चों को अवगत कराया
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के रामनगर इलाके में श्रावणी अमावस्या के मौके पर तुलसी के पौधे का वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ज्ञानदीप मॉडल स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। स्वच्छ पर्यावरण एवं तुलसी के महत्व से बच्चों को अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्वी दिल्ली एमसीडी के स्थायी समिति के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि तुलसी के पौधे में कई गुण है। तुलसी शारीरिक व्याधियों को दूर करने के साथ-साथ मनुष्य के आंतरिक भावों और विचारों पर भी कल्याणकारी प्रभाव डालती है। इस मौके पर तुलसी वितरित करने का आह्वान करते हुए अन्य वक्ताओं ने यह भी कहा गया कि घर आंगन में तुलसी का होना संस्कार एवं पवित्रता का प्रतीक है। तुलसी अकेला ऐसा पौधा है जो 24 घंटे ऑक्सीजन छोड़ने के साथ साथ वातावरण को रोगाण ुमुक्त करता है। इस मौके पर पूर्व विधायक जितेंद्र महाजन, पार्षद प्रवेश शर्मा, सुमनलता समेत कई लोग उपस्थित थे।