{"_id":"5b6888704f1c1bee748b836b","slug":"153357732129-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में फिर होगी सीलिंग, 9 अगस्त से तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में फिर होगी सीलिंग, 9 अगस्त से तैयारी
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में फिर होगी सीलिंग, 9 अगस्त से तैयारी
- दिल्ली के विश्वास नगर में नोटिस बांटना हुआ शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । दिल्ली में एक बार फिर सीलिंग शुरू होने जा रही है। आगामी 9 अगस्त से टीम विभिन्न इलाकों में जाकर सीलिंग की कार्रवाई करेगी। बताया जा रहा है कि सोमवार को कई इलाकों में नोटिस बांटना भी शुरू कर दिया है। सूत्रों की मानें तो विश्वास नगर में करीब 800 लोगों को सीलिंग का नोटिस मिला है। उधर व्यापारियों ने भी फिलहाल कुछ समय के लिए सीलिंग को रोकने के लिए गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने भी सर्वे कर कई लोगों को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि लोगों को सीलिंग से पहले कुछ दिन की मोहलत दी है। ताकि वे अपना सामान हटा सकें। बताया जा रहा है कि 9 अगस्त से दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में एकसाथ सीलिंग होने जा रही है। जानकारों की मानें तो अबकी बार राजधानी की सबसे बड़ी सीलिंग कार्रवाई हो सकती है। पूर्वी दिल्ली के एक अधिकारी का कहना है कि 14 अगस्त तक निगम की ओर से कार्रवाई रिपोर्ट जानी है। इसलिए निगम ने सीलिंग को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। इन दुकानों को सील करने का सिलसिला कुछ ही दिनों में शुरू हो जाएगा।