{"_id":"5b6886ae4f1c1ba33e8b56e7","slug":"153357687112-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मच्छरों के खिलाफ निगम सख्त, कर्मचारियों की छुट्टी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मच्छरों के खिलाफ निगम सख्त, कर्मचारियों की छुट्टी रद्द
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मच्छरों के खिलाफ निगम सख्त, कर्मचारियों की छुट्टी रद्द
- रविवार को अवकाश पर नहीं रहेंगे कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मच्छरों को लेकर दिल्ली नगर निगम ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। लोगों को डेंगू के लार्वा से बचाने के लिए निगम ने कर्मचारियों को 24 घंटे ड्यूटी कराने का निर्णय लिया है। इस दौरान निगम ने रविवार अवकाश को भी निरस्त कर दिया है। दक्षिणी निगम के मलेरिया विभाग के स्टाफ को रविवार को भी ड्यूटी पर आने का आदेश दिया है। अवकाश के दिन कॉलोनियों में लोगों से मिलकर इन बीमारियों को प्रति उन्हें जागरूक करने के लिए कहा गया है। मेयर नरेंद्र चावला ने बताया कि अबकी बार ज्यादा बारिश होने की वजह से कई जगहों पर पानी जमा है। नालियों में गंदा पानी भी जमा है। इसलिए मलेरिया के मरीजों की संख्या में इजाफा हो सकता है। दवाइयों के छिड़काव और बीमारी के प्रति लोगों को जगरूक करने के लिए मलेरिया विभाग के स्टाफ को रविवार को भी ड्यूटी पर आने का आदेश दिया गया है।