{"_id":"5b6343804f1c1b66428b5950","slug":"153323199319-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्लभ बीमारी से ग्रस्त मरीजों ने स्वास्थ्य मंत्री से की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्लभ बीमारी से ग्रस्त मरीजों ने स्वास्थ्य मंत्री से की मांग
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुर्लभ बीमारी से ग्रस्त मरीजों ने स्वास्थ्य मंत्री से की मांग
- बॉयोलॉजिक्स इंजेक्शन के लिए भटकते रहते हैं मरीज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दुर्लभ बीमारी से ग्रस्त मरीज हर दम अपनी सांसों के लिए मन्नतें मांगते रहते हैं। एक तो दुर्लभ बीमारी और उसके साथ सरकारी अस्पतालों में उपचार न मिल पाना इन मरीजों के लिए कई बार जानलेवा तक हो जाता है। लाखों रुपये इलाज में खर्च के बाद भी इन मरीजों को दर्द से छुटकारा नहीं मिल पाता। इसीलिए अब मरीजों ने एकत्रित होकर अपना दर्द स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन तक पहुंचाया है। गुरुवार को इंफ्लामेट्री आर्थराइटिस (एंकाइलूजिंग स्पॉन्डिलाइटिस) से पीड़ित दिल्ली के मरीजों ने स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को अपना ज्ञापन सौंपा है, जिसमें इस बीमारी के सुविधाजनक उपचार, स्वास्थ्य बीमा कवरेज की सुविधा के साथ सुलभ दरों पर बॉयोलॉजिक्स इंजेक्शन मुहैया कराने की मांग की गई है।
बता दें कि यह एक ऑटो इम्यून डिसार्डर श्रेणी की बीमारी है। जिसके मरीजों को स्वास्थ्य बीमा कवरेज की सुविधा नहीं दी जाती। एंकाइलूजिंग स्पॉन्डिलाइटिस आईआरडीए की डी लिस्ट में है। नतीजतन इसके मरीजों को स्वास्थ्य बीमा की सुविधा से वंचित रहना पड़ता है, जबकि इसका उपचार बेहद महंगा है। ऐसे में मरीजों के नियमित उपचार का क्रम टूट जाता है और मरीजों के विकलांग होने का जोखिम बढ़ जाता है। बताया गया है कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री कार्यालय ने एएस पीड़ितों के प्रतिनिधियों को उचित सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।