फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   जल स्तर घटा, लोहे के पुल से शुरू हुई आवाजाही

जल स्तर घटा, लोहे के पुल से शुरू हुई आवाजाही

Thu, 02 Aug 2018 11:16 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
जल स्तर घटा, लोहे के पुल से शुरू हुई आवाजाही
हेड : दिल्ली में बाढ़ का खतरा टला
विज्ञापन

सबहेड : यमुना नदी के जल स्तर में लगातार दूसरे दिन गिरावट, 204.26 मीटर तक पहुंचा, लोहे के पुल से आवाजाही शुरू
प्वाइंटर : अधिकारियों की राय, जलस्तर फिलहाल ऊपर जाने का अंदेशा नहीं

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । दिल्ली में बाढ़ का खतरा अब टल गया है। लगातार दूसरे दिन यमुना नदी के जल स्तर पर गिरावट आई। बृहस्पतिवार शाम 204.26 मीटर पहुंच गया है। जल स्तर नीचे होने से शाम को यमुना नदी के लोहे के पुल को खोल दिया गया। उधर, बाढ़ के चपेट में आए लोग अभी भी राहत कैंप में गुजारा कर रहे हैं। लोगों ने राहत कैंपों में अव्यवस्था का आरोप लगाया। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि जरूरत के हिसाब से लोगों को सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
यमुना नदी के जल स्तर में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। बुधवार रात करीब नौ बजे का जल स्तर बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे 204.28 मीटर पर आ गया। दिन भर जल स्तर में गिरावट आई। शाम को यह घटकर 204.26 मीटर हो गया है। अधिकारी बताते हैं कि हथिनीकुंड से सामान्य मात्रा में जल छोड़े जाने से दिल्ली के जल स्तर के ऊपर जाने का अंदेशा नहीं है।
विज्ञापन

उधर, पानी उतरने से दिल्ली सरकार ने ट्रैफिक पुलिस को लोहे का पुल चालू करने की इजाजत दे दी। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने पुल से बैरीकेटिंग हटा दी। अब लोग इस पुल का इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों ने लगाया अव्यवस्था का आरोप
बाढ़ पीड़ितों का आरोप है कि सरकार उनको उचित तरीके से सुविधा मुहैया नहीं करा रही है। कई जगह पर जरूरत के हिसाब से टेंट नहीं है। वहीं, जो टेंट दिया गया है, वह परिवार के सदस्यों की संख्या की अपेक्षा छोटा है। इससे उन्हें टेंट लगाना पड़ा है। वहीं, बिजली का इंतजाम न होने असुरक्षा का माहौल भी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed