{"_id":"5b6086264f1c1bde6d8b57e9","slug":"153305244820-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी चोरी के आरोप में दस लाख के मेनथॉल समेत दो को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी चोरी के आरोप में दस लाख के मेनथॉल समेत दो को पकड़ा
Updated Tue, 31 Jul 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस लाख के मेनथॉल समेत दो को पकड़ा
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली पुलिस ने परी चौक पर चेकिंग के दौरान एक वाहन में लदे मेनथॉल के साथ दो लोगों को पकड़कर कर विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। मेनथॉल को संभल से दिल्ली ले जाया जा रहा था। कासना कोतवाली प्रभारी आजाद सिंह तोमर ने बताया कि परी चौक पर सोमवार रात को वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। एक कार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी में डिग्गी से 500 किलोग्राम मेनथॉल मिला, जिसकी कीमत दस लाख के करीब बताई गई है। पुलिस का कहना है कि कर विभाग ने मामले की जांच की। दस्तावेज नहीं मिलने पर जुर्माना लगा दिया। ब्यूरो