फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कार्रवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की चेतावनी

कार्रवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की चेतावनी

Tue, 31 Jul 2018 09:24 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
कार्रवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की चेतावनी
मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की चेतावनी
विज्ञापन

सपा अधिवक्ता सभा ने अभद्रता के मामले में पुलिसकर्मियों पर की कार्रवाई की मांग

थाना प्रभारी बोले, आज वार्ता कर मामले का किया जाएगा निस्तारण

अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। नोएडा के एक्सप्रेसवे थानाक्षेत्र में अधिवक्ता से अभद्रता के मामले में समाजवादी अधिवक्ता सभा गौतमबुद्ध नगर इकाई ने मंगलवार को बैठक कर आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो 3 अगस्त को ग्रेटर नोएडा आने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सपा अधिवक्ता सभा के कार्यकर्ता काले झंडे दिखाएंगे। वहीं, एक्सप्रेसवे थाना प्रभारी हंसराज भदौरिया ने बताया कि मामले में वरिष्ठ अधिवक्ताओं से बात हुई है। बुधवार को वार्ता कर मामले का निस्तारण कर दिया जाएगा।
समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष सुंदर सिंह भाटी एडवोकेट की अध्यक्षता और समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता श्याम सिंह भाटी एडवोकेट के संचालन में हुई बैठक में अधिवक्ता से अभद्रता की कड़े शब्दों में निंदा की गई। जिलाध्यक्ष सुंदर सिंह भाटी ने कहा कि दो दिन पूर्व एक अधिवक्ता के साथ थाना एक्सप्रेसवे की विश टाउन चौकी में पुलिसकर्मियों ने मारपीट की और हवालात में बंद कर दिया। जानकारी होने पर पहुंचे अन्य दो अधिवक्ताओं के साथ भी पुलिस ने बदसलूकी की।
विज्ञापन

सभी अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया है कि यदि आरोपी पुलिसकर्मियों पर कानूनी कार्रवाई नहीं हुई, तो शुक्रवार को गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अधिवक्ता काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज कराएंगे। इस मौके पर ऑल इंडिया लॉयर यूनियन के सदस्य डॉ. रूपेश वर्मा, प्रमेंद्र सिंह भाटी, नीरज भाटी, नवीन भाटी, अजीत सिंह भाटी, जगतपाल भाटी, नीरज चौहान, सिंहराज, विनोद लोहिया, सुनील बंसल, अनिल भाटी और रेशराम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



हड़ताल पर रहे अधिवक्ता, एसएसपी से की मुलाकात
ग्रेटर नोएडा। एक्सप्रेसवे थानाक्षेत्र में पुलिसकर्मियों के अधिवक्ता से अभद्रता करने के मामले को लेकर जनपद दिवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के आह्वान पर अधिवक्ता मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा से मुलाकात की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव तोंगड़ ने बताया कि एसएसपी ने इस मामले मेें आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed