फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   डॉक्टरों की भूख हड़ताल पर सरकार ने लिया संज्ञान

डॉक्टरों की भूख हड़ताल पर सरकार ने लिया संज्ञान

Mon, 30 Jul 2018 08:24 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों की भूख हड़ताल पर सरकार ने लिया संज्ञान
डॉक्टरों की भूख हड़ताल पर सरकार ने लिया संज्ञान
विज्ञापन

- मंत्री चौबे ने लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने का दिया दिलासा
- डॉक्टरों को मनाने के लिए लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से करेंगे बात
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज न सिर्फ दिल्ली, बल्कि केंद्र सरकार का भी सबसे पुराना चिकित्सीय संस्थान है। वहां लंबित पड़े विकास कार्यों के बारे में सरकार को जानकारी है, लेकिन कुछ तकनीकी खामियों की वजह से कार्य रुके पड़े हैं। ये कहना है केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे का। सोमवार को होटल ताज पैलेस में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद मंत्री चौबे ने कहा कि भूख हड़ताल करने वाले डॉक्टरों की परेशानी को सरकार समझती है। जल्द ही उन्हें इस परेशानी से छुटकारा दिलाया जाएगा। डॉक्टरों की हड़ताल से सरकारी प्रक्रिया को एक या दो दिन में पूरा नहीं किया जा सकता। चूंकि लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में हर दिन हजारों मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। इसलिए वहां के डॉक्टरों को इस तरह के प्रदर्शन नहीं करने चाहिए। गौरतलब है कि पिछले कई वर्षों से कनॉट प्लेस स्थित लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में चार से ज्यादा इमारतों का निर्माण कार्य रुका पड़ा है। मंगलवार से कॉलेज परिसर में करीब 300 डॉक्टर व विद्यार्थी एकसाथ भूख हड़ताल पर बैठने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed