{"_id":"5b5f26954f1c1bb37b8b55fe","slug":"1532962447192-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स अपने कूलरों में डालेगा 2 चम्मच मिट्टी का तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स अपने कूलरों में डालेगा 2 चम्मच मिट्टी का तेल
Updated Mon, 30 Jul 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्स कूलरों में मिट्टी का तेल डाल भगाएगा मच्छर
नई दिल्ली। बारिश के मौसम में हजारों मरीजों और डॉक्टरों को मच्छरों के प्रकोप से बचाने के लिए एम्स ने कवायद शुरू कर दी है। मच्छरों से बचने के लिए एम्स प्रबंधन ने अभियांत्रिकी विभाग को निर्देश देते हुए सभी परिसरों की जांच करने के साथ-साथ एम्स के विभिन्न वार्ड और कक्ष में मौजूद कूलरों में दो-दो चम्मच मिट्टी का तेल डालने की सलाह भी दी है। ताकि इन कूलरों में डेंगू लार्वा पनप न सके। दो दिन पहले एम्स प्रबंधन ने इसे लेकर एक सर्कुलर भी जारी कर दिया है। वहीं सोमवार को मच्छर जनित बीमारियों को लेकर दिल्ली नगर निगम ने भी रिपोर्ट जारी की है। एक से 28 जुलाई के बीच दिल्ली में सर्वाधिक 42 मरीज मलेरिया बीमारी से ग्रस्त हो चुके हैं। जबकि एक जनवरी से अब तक की बात करें तो मलेरिया मरीजों की संख्या 90 पार हो चुकी है। ब्यूरो