फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   गढ़ी शहदरा में स्कूल का हिस्सा गिरा, हादसा होने से बचा

गढ़ी शहदरा में स्कूल का हिस्सा गिरा, हादसा होने से बचा

Thu, 26 Jul 2018 09:04 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
गढ़ी शहदरा में स्कूल का हिस्सा गिरा, हादसा होने से बचा
गढ़ी शाहदरा में स्कूल की बिल्डिंग का हिस्सा गिरा
विज्ञापन

- जर्जर श्रेणी में घोषित थे स्कूल के पांच कमरे, स्कूल खुलने से पहले गिरा
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। जिले में बृहस्पतिवार को बारिश के चलते गढ़ी शाहदरा स्थित जूनियर हाई स्कूल इमारत का एक हिस्सा गिर पड़ा। घटना स्कूल खुलने के पहले ही सुबह सात बजे घटी, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि गढ़ी शहदरा में जूनियर हाई स्कूल की इमारत का एक हिस्सा जर्जर है। इस हिस्से में पांच कमरे हैं। जिन्हें जर्जर भवन के रूप में घोषित किया गया है। इसके अलावा दो अन्य कमरे ठीक हैं जिनमें कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई होती है। स्कूल में कुल 110 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। स्कूल में पांच शिक्षकों की नियुक्ति है। बृहस्पतिवार सुबह भारी बारिश के बाद स्कूल में जीने के पास अहाते के ऊपर का हिस्सा भरभरा कर गिर गया। गनीमत यह थी कि स्कूल खुलने के पहले यह घटना हो गई। हालांकि, बाद में छह विद्यार्थी स्कूल पहुंचे थे। जिन्हें बारिश और स्कूल में हुई घटना के बाद वापस घर भेज दिया गया।

एबीएसए ने बताया कि जर्जर इमारत घोषित होने के बाद इसके मलबे के मुल्यांकन के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को लिखा जा चुका है। बच्चों को अन्यत्र कहीं बैठने की व्यवस्था की जा रही है। बिसरख ब्लॉक क्षेत्र में करीब 23 स्कूली इमारतें जर्जर घोषित की जा चुकी हैं। इनमें शिक्षण कार्य नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed