{"_id":"5b59e3614f1c1bab7d8b4c90","slug":"153261756415-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीएस में सीसीटीवी लगे है, लेकिन नहीं होती निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीएस में सीसीटीवी लगे है, लेकिन नहीं होती निगरानी
Updated Thu, 26 Jul 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीपीएस में मासूम से दुष्कर्म का मामला
----------
हेडिंग: डीपीएस में सीसीटीवी तो लगे पर नहीं होती निगरानी
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने स्कूल में जाकर की जांच
बाकी सदस्यों से मांगी उनकी जांच रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने बृहस्पतिवार को डीपीएस स्कूल में जाकर सुरक्षा मानकों की जांच की। जांच में चौंकाने वाली बात सामने आई है। स्कूल में 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन उनकी निगरानी करने वाला कोई नहीं है। वहीं, एडीएम ने जांच समिति के बाकी सदस्यों से उनकी जांच रिपोर्ट मांगी है।
डीपीएस स्कूल में स्वीमिंग पुल के लाइफगार्ड ने एक साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। घटना के बाद जिलाधिकारी ने एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में समिति का गठन कर जांच सौंपी थी। समिति में एडीएम के अलावा सीएमओ, सीएफओ, डीआईओएस, एआरटीओ भी शामिल हैं। सभी अफसरों को अलग-अलग जांच करनी थी। बृहस्पतिवार को एडीएम प्रशासन कुमार विनीत जांच करने डीपीएस स्कूल पहुंचे। उन्होंने करीब एक घंटे तक स्कूल में घटनास्थल व सुरक्षा मानकों को परखा। साथ ही अभिभावक और अध्यापकों से बातचीत की। एडीएम प्रशासन कुमार विनीत ने बताया कि स्कूल में 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उनकी निगरानी के लिए कई जगह पर स्क्रीन भी लगी हैं, लेकिन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी करने वाला कोई नहीं था। स्कूल की तरफ से भी किसी को इसकी अलग से जिम्मेदारी नहीं दी गई है। समिति के बाकी सदस्यों ने अपनी-अपनी जांच पूरी कर ली है। सभी से जांच रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद समीक्षा की जाएगी। उसके बाद संयुक्त जांच रिपोर्ट तैयार कर डीएम को सौंपी जाएगी।